फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor of Neurology. Vivek Lal appointed as new director of PGI

नियुक्ति: न्यूरोलॉजी के प्रो. विवेक लाल बने पीजीआई के नए निदेशक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाई नाम पर मुहर

Fri, 06 May 2022 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 May 2022 11:31 AM IST
सार

इस बार निदेशक के दौड़ में पीजीआई समेत देश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के 36 डॉक्टर शामिल थे। उनमें से चार डॉक्टरों की सूची मंत्रालय को भेजी गई थी। जिसमें प्रो. विवेक लाल का नाम भी शामिल था।  

विज्ञापन
Professor of Neurology. Vivek Lal appointed as new director of PGI
प्रो. विवेक लाल - फोटो : फाइल

विस्तार

चंडीगढ़ पीजीआई न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. विवेक लाल को पीजीआई का नया निदेशक चुना गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इनके नाम पर मुहर लगा दी है। प्रो. विवेक विश्व के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट में शामिल हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रो. जगतराम के सेवानिवृत्त होने के बाद से अब तक पीजीआई एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के प्रमुख प्रो. सुरजीत सिंह प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके प्रभारी के तौर पर तैनाती का 6 महीने का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो गया था। उस दौरान उम्मीद लगाई जा रही थी कि मंत्रालय से किसी के नाम की घोषणा की दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उस समय प्रो. सुरजीत के कार्यकाल को ही आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। जिसके बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि कम से कम तीन महीने तक अगले निदेशक के नाम की घोषणा नहीं होगी। लेकिन अचानक 5 मई की शाम नए निदेशक के तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार निदेशक के दौड़ में पीजीआई समेत देश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के 36 डॉक्टर शामिल थे। उनमें से चार डॉक्टरों की सूची मंत्रालय को भेजी गई थी। जिसमें प्रो. विवेक लाल का नाम भी शामिल था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed