फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Professor Goyal remains undeterred even after five days, vehemently denying murder.

Chandigarh: पांच दिन बाद भी नहीं टूटा प्रोफेसर गोयल, पुलिस को बोला-दो हजार परसेंट मैंने हत्या नहीं की

Sat, 13 Dec 2025 02:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 02:07 AM IST
सार

2021 में दिवाली की रात पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा गोयल की घर के अंदर हत्या हो गई थी। पुलिस ने पांच दिन पहले प्रोफेसर गोयल को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Professor Goyal remains undeterred even after five days, vehemently denying murder.
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बीबी गोयल की पत्नी सीमा की हत्या के मामले में पांच दिन बाद भी प्रोफेसर हत्या कबूल नहीं रहा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्रोफसर बीबी गोयल पूछताछ में लगातार हत्या से इनकार कर रहा है। प्रोफसर ने कहा कि दो हजार परसेंट हत्या उसने नहीं की। प्रोफेसर से पूछा गया कि लॉक अंदर से बंद था, इस पर उसने जवाब दिया पता नहीं। कोई बाहर से आया और हत्या कर चला गया। कमरे में कपड़े फेंके हुए थे, वहां कुछ पैसे भी बिखरे पड़े थे, अगर लूट के लिए हत्या की होती तो आरोपी पैसे भी लेकर जाता। इस पर आरोपी ने कहा कि पता नहीं, लेकिन दो हजार परसेंट हत्या उसने नहीं की, उसे गलत फंसा रहे हैं। 

बेटी ने बताया-माता पिता में अक्सर होते थे झगड़े

वहीं प्रोफेसर की बेटी पारुल ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पारुल ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उनके माता पिता में अकसर झगड़ा रहता था। हत्या की रात भी उसके नाइट आउट जाने पर माता पिता के बीच झगड़ा हुआ था। वह दिवाली की पार्टी के लिए बाहर दोस्तों के पास जाना चाहती थी। मां भेजने को राजी थी, लेकिन पिता ने इंकार कर दिया था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।

सुबह जब वह सोकर उठी तो उसके मोबाइल पर पिता और मामा की कई मिस कॉल थी। पारुल ने पिता को कॉल किया तो उसने बताया कि सीमा की हत्या हो गई है। प्रोफेसर का पांच दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अभी तक किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रहा है।

छह महीने पहले रहने आई थी पीयू में

पारुल के पुलिस के समक्ष बयान दर्ज हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि पारुल ने बयानों में बताया कि वह पढ़ाई के चलते विदेश गई हुई थी। करीब 6 महीने पहले ही पीयू में रहने आई थी। प्रोफसर की सीमा से दूसरी शादी हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में प्रोफसर बार बार स्टेटमेंट बदल रहा है। वह कभी बोल रहा है वह सीमा से बहुत प्यार करता था। सीमा के मोबाइल के बारे में भी कोई जवाब नहीं दे रहा है।

हत्या वाली रात की प्रोफेसर की कहानी

पूछताछ में प्रोफेसर ने दावा किया कि वह अपने कमरे में सोने चला गया था और सीमा कौन बनेगा करोड़पति देख रही थी। सुबह दूधिया के फोन से उसकी नींद खुली क्योंकि बाहर कोई दूध लेने नहीं आया था। बाहर गया तो दरवाजे की जाली कटी दिखी। उसे लगा कि चोरी की कोशिश हुई है। दूध लेकर लौटकर अंदर आया तो सीमा के हाथ-पैर बंधे मिले। उसने रस्सियां खोलीं और बाहर जाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed