{"_id":"67427e9d5addfd383e0e900b","slug":"production-warrant-issued-against-gangster-neeraj-in-surjeet-murder-case-chandigarh-news-c-16-pkl1049-569348-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सुरजीत हत्याकांड में गैंगस्टर नीरज के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सुरजीत हत्याकांड में गैंगस्टर नीरज के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने सुरजीत बाउंसर हत्याकांड में आरोपी गैंगस्टर नीरज उर्फ चस्का के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किए हैं। चस्का पंजाब की नाभा जेल में बंद है। चस्का बंबीहा ग्रुप का मुख्य शार्प शूटर है।
दर्ज मामले के मुताबिक चार साल पहले उसने अपने साथी के साथ सेक्टर-38 में सुरजीत की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। चस्का के खिलाफ पंजाब में भी पहले से कई केस दर्ज हैं। सुरजीत बाउंसर हत्याकांड में चस्का मुख्य आरोपी है। बीते 20 नवंबर को उसे इस केस में पेश किया जाना था लेकिन नहीं किया गया। इसके साथ अदालत ने उसके प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए और नाभा जेल सुपरिंटेंडेंट को उसे 16 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश करने के आदेश दिए। इस वारदात काे अंजाम देने के बाद से वह फरार था। उसे पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दो साल पहले जम्मू के सांबा इलाके से गिरफ्तार किया था। उसके पकड़े जाने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने भी प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार किया था।