फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Problem solution cell Rose club number commissioner KK Yadav inaugurated cell

रोज क्लब में बना समस्या समाधान सेल, एक नंबर पर होंगी सभी शिकायतें

Mon, 21 Sep 2020 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Problem solution cell Rose club number commissioner KK Yadav inaugurated cell
चंडीगढ़। सेक्टर-16 स्थित रोज क्लब में बनाए गए समस्या समाधान सेल का उद्घाटन सोमवार को कमिश्नर केके यादव ने कर दिया। अब निगम से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए 0172-2787200 नंबर जारी कर दिया गया है। वहीं अन्य सभी नंबरों को बंद कर दिया गया है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद वहां व्यक्ति की शिकायत नोट की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग को भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस नंबर पर कॉल करने पर एक आईडी नंबर संबंधित व्यक्ति को एसएमएस से मिलेगा। इस नंबर से व्यक्ति अपनी शिकायत की स्थिति भी जान सकेगा। साथ ही उसका निस्तारण न होने पर उसे उच्चाधिकारियों को भी भेज सकेगा। कमिश्नर का कहना है कि इससे नगर निगम की सेवाओं में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

कमिश्नर केके यादव ने बताया कि निगम से संबंधित शिकायतों के लिए कई नंबर हो गए थे। इससे समस्याओं का निराकरण करने में समस्या होती थी। अब एक नंबर जारी कर अलग से समस्या समाधान सेल बना दिया है। यहां सातों दिन 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। जब भी कॉल आएगा, वे लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। जानकारी के अनुसार निगम के अभी तक कई नंबर चल रहे हैं, जहां लोग शिकायत दे सकते हैं, लेकिन फिलहाल उनसे लोग संतुष्ट नहीं है। वहीं अभी तक रात के समय कोई ऐसा नंबर नहीं था, जहां लोग शिकायत दे सकें। इस नंबर के जारी होने से लोगों को थोड़ी सहूलियत मिल सकेगी। सेक्टर-17 में बन रहे सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर बनने के बाद यह सेल वहीं स्थानांतरित हो जाएगा। फिलहाल प्राथमिक तौर पर इसे यहां शुरू किया गया है। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त अनिल गर्ग, स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed