{"_id":"634fdbacc013b566b15f7ef8","slug":"pro-khalistan-slogans-found-written-on-outer-wall-of-shut-power-plant-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बठिंडा में फिर दीवारों पर लिखे मिले अलगाववादी नारे, पुलिस ने मिटवाया, आरोपियों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बठिंडा में फिर दीवारों पर लिखे मिले अलगाववादी नारे, पुलिस ने मिटवाया, आरोपियों की तलाश में जुटी
Wed, 19 Oct 2022 04:46 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:46 PM IST
सार
पुलिस दीवार से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही है। एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में थर्मल रोड पर स्थित दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने इन नारों को मिटवा दिया। सीआईए स्टाफ समेत पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। करीब एक माह पहले भी डेरा सलाबतपुरा के पास दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले थे। इसके बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह थर्मल रोड पर बनी दीवारों पर किसी ने काली स्याही से खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची थर्मल पुलिस व सीआईए स्टाफ ने जांच शुरू कर की और नारों को मिटवा दिया। वहीं करीब एक माह पहले डेरा सलाबतपुरा के पास दीवारों पर ऐसी ही लिखावट में अलगाववादी नारे लिखे मिले थे।
विज्ञापन
अब पुलिस उक्त दोनों मामलों को जोड़कर जांच में जुट गई है। अज्ञात आरोपी रात के समय ही दीवारों पर नारे लिखकर भाग जाते हैं। आरोपी नारे भी उस जगह पर लिखते हैं जहां पर नजदीक कोई भी सीसीटीवी कैमरा न लगा हो। मगर पुलिस दीवार से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश कर रही है। एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े जाने के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
विज्ञापन