फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pro kabaddi league, chandigarh boy deepak selected in kabaddi league, chandigarh

प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 में चमकेगा चंडीगढ़ का दीपक, सिलेक्शन

Sat, 02 Jul 2016 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
pro kabaddi league, chandigarh boy deepak selected in kabaddi league, chandigarh
प्रो कबड्डी लीग सीजन 4 में खेलेगा चंडीगढ़ का दीपक - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के दीपक नरवाल का प्रो कबड्डी लीग में शानदार सफर जारी है। सीजन -4 में भी वे नाम रोशन करने को तैयार हैं। वह प्रो कबड्डी लीग के मौजूदा सीजन 4 में दिल्ली दबंग की ओर से खेल रहा है। पिछले सीजन में वह पटना पाइरेंट्स टीम से खेला था। जिसमें उसने 26 मैचों में 94 अंक अर्जित किए थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ही उसे प्रो कबड्डी लीग केचौथे सीजन में दिल्ली दबंग ने 28 लाख 50 हजार रुपये में खरीदा।
विज्ञापन


दीपक नरवाल खालसा कॉलेज सेक्टर 26 का छात्र है। वह सेकटर 42 स्थित कबड्डी सेंटर का  ट्रेनी है। सेंटर के कोच दविंदर सिंह ने बताया कि दीपक शुरू से ही बेहतरीन खिलाड़ी रहा है। ऑल इंडिया यूनिविर्सटी में खेलते हुए वह अपनी टीम को दो ब्रांज मेडल और कॉले की टीम से खेलते हुए दो गोल्ड मेडल जिता चुका है।
विज्ञापन


यह है खासियत
प्रो कबड्डी लीग में दीपक तेज तरार्र रेडर की भूमिका निभाता है। अहम मुकाबलों में अपनी टीम को हार से बचाते हुए जीत दिलाना ही इस खिलाड़ी की पहचान बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी के दिन फिरने लगे
बातचीत केदौरान दीपक ने बताया कि  देश में आईपीएल के बाद अन्य लीग भी लोगों का ध्यान खीमचनें में कामयाब हो रहे हैं। प्रो कबड्डी लीग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उसके अनुसार प्रो कबड्डी लीग शुरू होने से इस  खेल से जुड़े खिलाड़ियों की आर्थिक दशा भी सुधरने लगी है। खिलाड़ियों को भी पैसा मिलने लगा। अब इस खेल में बच्चे भी अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed