फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Private Bus Accident at Panipat of Haryana, Two Passengers Died

पानीपतः बेसुध हुआ ड्राइवर और नाले में उतर गई बस, दो सवारियों की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Sat, 12 Oct 2019 02:42 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Private Bus Accident at Panipat of Haryana, Two Passengers Died
नाले में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। ड्राइवर अचानक बेसुध हो गया और बस नाले में उतर गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा बरसत रोड़ पर कृपाल आश्रम के पास हुआ। प्राइवेट बस थी और वह पानीपत से आ रही थी। बताया जा रहा है कि बस ओवरलोड थी और बस की छत पर भी सवारियां बैठी हुई थीं। 100 से ज्यादा सवारियां बस में सवार थीं।
विज्ञापन


मृतकों में करनाल के कलहेड़ी गांव का रहने वाला ड्राइवर मुकेश और चंदौली गांव निवासी 62 वर्षीय धनराज शामिल हैं। धनराज बस की छत पर बैठा हुआ था। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को शायद दिल का दौरा पड़ गया था, जिस वजह से वह बेसुध हो गया। बस के अनियंत्रित होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर के पीछे बैठी महिला ने स्टेयरिंग को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक बस नाले में उतर चुकी थी।
विज्ञापन


बस के नाले में उतरते ही छत पर बैठी सवारियों ने कूदना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया। पुलिस को भी हादसे की खबर दे दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से सवारियों की तलाश शुरू की। क्रेन से बस को निकाला गया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कई सवारियां दूसरी बस लेकर घटनास्थल से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed