फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prisoner accuses jail workers for Beating in Bathinda

बठिंडा: हवालाती ने जेल कर्मियों पर लगाया मारपीट का आरोप, परिजनों ने अस्पताल में एंबुलेंस घेरकर की नारेबाजी

Wed, 14 Jul 2021 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Jul 2021 12:32 AM IST
सार

पंजाब के बठिंडा केंद्रीय जेल में हत्या मामले में आरोपी हवालाती ने जेल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। जेल से उसे एंबुलेंस में सिविल अस्पताल लाया गया। इस दौरान हवालाती के परिजनों ने एंबुलेंस को घेरकर जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन
Prisoner accuses jail workers for Beating in Bathinda
एंबुलेंस का घेराव करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हत्या के मामलें में केंद्रीय जेल में बंद हवालाती सुखविंदर सिंह के परिजनों ने मंगलवार को सिविल अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए जेल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। गुस्साए परिजनों ने हवालाती सुखविंदर सिंह को जेल से लेकर आई एंबुलेंस एवं जेल कर्मियों का घेराव कर नारेबाजी की। बता दें कि तीन वर्ष पहले एक युवती की गर्दन काटकर उसकी हत्या करने के मामले में सुखविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन मंगलवार को जब हवालाती सुखविंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद हवालाती के परिजनों ने जेल कर्मियों पर हवालाती से मारपीट कर उसे घायल करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं गुस्साए परिजनों ने एंबुलेंस एवं जेल कर्मियों का घेराव किया तो सिविल अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस बीच बचाव करने पहुंची और हवालाती को उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल आफिसर (ईएमओ) ने हवालाती की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) काटकर संबंधित थाने को भेज दी, ताकि पुलिस उसके बयान लेकर कार्रवाई कर सके। हवालाती के एक्स-रे भी करवाया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल पहुंचे विचारधीन हवालाती सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने आरोप लगाया कि सात जुलाई को जेल अधिकारी बिंदर सिंह, सुरजीत सिंह व दलजीत सिंह समेत दो अज्ञात कर्मचारियों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसे इलाज के लिए न तो जेल अस्पताल और न ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधिकारियों की तरफ से की गई मारपीट की जानकारी उसने अपने परिजनों दी और उन्होंने भी जेल अधिकारियों से बातचीत कर उसे दाखिल करवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की। मारपीट के छह दिन बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।


थाना कैंट के इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि उनके पास अभी हवालाती की सिविल अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई। रिपोर्ट के बाद उसके बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, जबकि जेल अधिकारी बिंदर सिंह का कहना है कि जेल अधिकारियों पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए जा रहे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सब साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed