{"_id":"40ce631c640acf01d85f406095c83681","slug":"prime-minister-narendra-modi-will-join-pgi-chandigarh-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से डिग्री चाहिए तो ये सब साथ लेकर न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से डिग्री चाहिए तो ये सब साथ लेकर न आएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Aug 2015 02:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को पीजीआई के 34 वें कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पीएम के स्वागत और उनकी सुरक्षा के लिए पीजीआई में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
कन्वोकेशन भार्गव आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक मोदी दस बजे पीजीआई पहुंच जाएंगे। करीब एक घंटे तक वे पीजीआई में रहेंगे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा का खास इंतजाम रखा जाएगा। पीजीआई की ओर से कन्वोकेशन में आने वाले कैंडिडेंट को निर्देश दिए गए हैं कि वे आडिटोरियम के अंदर मोबाइल फोन, हैंड बैग, पर्सनल कैमरा और इलेक्ट्रानिक गैजेट नहीं लाएंगे।
विज्ञापन
कैंडिडेट को बताया कहा गया है कि वे अपने साथ सिर्फ एक ही गेस्ट को ला सकेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पीजीआई की ओर से भार्गव आडिटोरियम में नौ सितंबर को सुबह 11 बजे एक फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
इसमें सभी फैकल्टी मेंबर व कैंडिडेंट को हाजिर रहने के आदेश दिए गए हैं। यह भी बताया गया है कि जो फैकल्टी मेंबर व कैंडिडेंट फुल ड्रेस रिहर्सल में शामिल नहीं होंगे, वे कन्वोकेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
कर्मचारी यूनियनों ने पीजीआई की बढ़ाई परेशानी
मोदी के आने से पहले पीजीआई कर्मचारी यूनियनों ने पीजीआई प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पीजीआई की लगभग सभी यूनियन अपनी मांगों को लेकर उग्र हैं। हालांकि यूनियनों की पीजीआई एडमिनिस्ट्रेशन से बातचीत चल रही है।
उन्हें आश्वासन दिया जा रहा है कि उनकी डिमांड पूरी करने की दिशा में काम चल रहा है, 11 सितंबर से पहले कई डिमांड पूरी कर दी जाएंगी।