फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prime minister Narendra Modi praises farmer of Fatehabad of Haryana

फतेहाबाद के चार भाई 40 एकड़ में करते हैं संयुक्त खेती, हैरान प्रधानमंत्री बोले- आपकी तारीफ करता हूं

Fri, 25 Dec 2020 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Prime minister Narendra Modi praises farmer of Fatehabad of Haryana
फतेहाबाद के किसान हरि सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बटन दबाकर देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कुछ किसानों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा के फतेहाबाद के गांव नाढ़ोड़ी निवासी किसान हरिसिंह बिश्नोई से बातचीत करते हुए उनके अनुभव जाने। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने शुरुआत में हरिसिंह से राम-राम की तो किसान ने नून प्रणाम कहा। हरिसिंह ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे चार भाई संयुक्त रूप से 40 वर्षों से खेती कर रहे हैं। उनके परिवार में 15 सदस्य हैं। संयुक्त परिवार में खेती करने की बात सुनकर प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की और हैरानी जताई कि अभी तक संयुक्त परिवार चल रहे हैं। आप चार भाई एक साथ रहकर खेतीबाड़ी कर रहे हैं। बता दें कि नून प्रणाम बिश्नोई समाज में आदर देने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। 
विज्ञापन



तीन एकड़ में नींबू तो सात एकड़ में लगा रखे अमरूद
प्रधानमंत्री ने हरिसिंह से सवाल किया कि वे किस प्रकार की खेती करते हैं। हरिसिंह ने बताया कि वह धान की खेती करते थे और धीरे-धीरे फसल विविधीकरण की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अब उन्होंने दस एकड़ में बागवानी कर ली है, जिनमें से तीन एकड़ में नींबू और 7 एकड़ में अमरूद लगाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री द्वारा उनकी फसल के दिल्ली मंडी में बेचने के सवाल पर हरिसिंह ने कहा कि उन्हें दिल्ली जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती। स्थानीय स्तर पर ही उनकी फसल बिक जाती है और उन्हें अच्छा पैसा मिलता है। प्रधानमंत्री ने किसान द्वारा किए जा रहे फसल विविधीकरण की प्रशंसा करते हुए पूछा कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो हरिसिंह ने बताया कि चार भाइयों में से दो भाई योजना के पात्र हैं। उन्हें 16 हजार रुपये मिल चुके हैं।


धान की बुआई छोड़ी तो प्रदेश सरकार से भी मिली सहायता
किसान हरिसिंह ने बताया कि वे धान की फसल को छोड़कर फसल विविधीकरण अपना रहे हैं, उसमें राज्य सरकार भी उनकी मदद कर रही है। मेरा पानी, मेरी विरासत योजना के तहत धान छोड़कर दूसरी फसल बोने के लिए राज्य सरकार से सात हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता राशि भी मिली है। जिले में सभी गांवों, खंडों में भी किसानों ने इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस मौके पर रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, नप चेयरमैन दर्शन नागपाल, डीडीए डॉ. राजेश सिहाग व डीआईओ सिकंदर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed