फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

मोदी बोले, 2022 तक हर गरीब को घर देने का सपना

Fri, 11 Sep 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Sep 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

मोदी ने कहा कि मैं जानता हूं कि जितना काम 60 साल में हुआ है, उससे ज्यादा काम 5 साल में करने की जरूरत है। ये सोचकर मैंने जिम्मेदारी उठाई है। मोदी ने कहा कि मैं पंजाब के वीर जवानों को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश की आजादी के लिए जान दी। काला पानी की सजा भुगती। मैं इन शहीदों को उनके सपनों का भारत देना चाहता हूं।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि मैं अपने जीवन में उन सभी आदर्शों का पालन करूंगा, जिनसे देश का भला होगा। जनता का विकास होगा। मोदी ने कहा कि मेरा सपना है 2022 में आजादी के 75 साल हों, तब देश के गरीब से गरीब इंसान को घर और छत मिल जाए। ये संकल्प मैंने लिया है। इसे पूरा करने के लिए आपका सहयोग चाहिए।
विज्ञापन


मैं खुश हूं कि मुझे चंडीगढ़ के लोगों को छत देने का सौभाग्य मिला। अभी और मकान बनाने बाकी हैं। अभी बहुत से लोगों को छत देना बाकी है। यही सपना देखकर लोगों ने मुझे चुना और मैं उनका यह सपना पूरा करूंगा। मेरी सरकार गरीबों की भलाई करने के लिए ही आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनता का साथ जरूरी

prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

मोदी ने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि स्मार्ट सिटी एक आंदोलन बनना चा‌हिए। लोगों ने स्मार्ट सिटी के लिए प्रतियोगिता होनी चाहिए। कैसा स्मार्ट चंडीगढ़ चाहिए, ये सपना पूरा करने की चाहत होनी चाहिए। जब चंडीगढ़ के लोगों में स्मार्ट बनने का जज्बा होगा, सरकार उन्हें आगे ले जाने को पूरा सहयोग करेगा। पैसा देगी। विश्व पटल पर चंडीगढ़ की पहचान बनाएंगे। मैं प्रशासन से आग्रह करुंगा कि स्मार्ट सिटी बनाने में जनता का सहयोग ले। जनता को इस काम के लिए आगे करे।

मोदी ने कहा कि मैंने सरकार से ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने को कहा है, ताकि वे देश के विकास में हमें सहयोग कर सकें। मोदी ने कहा कि मेरी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने, महंगाई कम करने, अटल पेंशन योजना देने की दिशा में काम किया है। मैंने मंत्रालय को गांवों के विकास की दिशा में काम करने को कहा है, ताकि इस किसान डिजिटल की दुनिया से जुड़े। खेतों में सोना पैदा हो। खेती की नई तकनीकों की उन्हें जानकारी हो। तभी देश ग्रामीण स्तरपर ऊपर उठेगा।

किसानों के विकास में सहायक होगा एयरपोर्ट

prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

मैं लोगों से मिलता पाता था। साथ उठ-बैठ पाता था। लेकिन पद के कारण कई बंधन भी आए। आज मेरे सामने कई परिचित बैठे हैं, लेकिन नहीं मिल पा रहा हू। इसका मुझे बहुत दुख होता है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद में थोड़ा बंध गया हूं।

मैं सत्ता में बैठे लोगों से मिलता रहता हूं, लेकिन जनता से कभी-कभी मिल पाता हूं। आज सबसे बड़ी बात ये है कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ मिलकर बैठे हैं और जनता के विकास की सोच रहे हैं।

मोदी ने कहा कि मैं सोच भी नहीं सकता कि यहां इतना बड़ा और शानदार एयरपोर्ट हो सकता है। ये एयरपोर्ट देश भर के लिए बड़ी सौगात है और देश का आर्थिक ‌विकास भी करेगा।

मोदी ने कहा कि ये एयरपोर्ट के केवल हवाई यातायात के लिए नहीं, बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद हो। इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। इसके निर्देश में दे चुका हूं।

वन रैंक वन पेंश्‍ान देकर शहीदों को श्रद्धांजलि

prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

मोदी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जीवन गंवाने वालों की जिंदगी ज्यादा मूल्यवान है। इसलिए मैंने जवानों को वन रैंक वन पेंशन का हक दिया। ये तोहफा शहीदों को मेरी तरफ से तोहफा है और इसका क्रेडिट देश की जनता को जाता है, जिन्होंने अपना हक छोड़कर जवानों को सम्मान दिया।

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन विरोधियों के ये बात हजम नहीं हो रही। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे हमें इस काम को करने में सहयोग करें। मोदी ने कहा कि विरोधी लोकसभा में हमें बोलने नहीं देते, लेकिन वे जनसभा में हमें नहीं रोक सकते। इसलिए मैं आज जनसभा में अपनी बात रख रहा हूं।

पीजीआई के 9 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिया

prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ पीजीआई में 34वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। यहां उन्होंने 9 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिए। मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद मोदी अपनी 25 कारों के काफिले के सा‌‌थ पीजीआई पहुंचे। कार्यक्रम भार्गव ऑडिटोरियम में चल रहा है। उनके साथ स्वास्‍थ्य मंत्री जेपी नड्डा मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ स्टूडेंट को मोदी गोल्ड मेडल दिया। इस मौके पर उन्होंने डॉक्टर्स और उपस्थित जनों को संबोधित किया। मोदी करीब 40 मिनट पीजीआई में रुके।

कन्वोकेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। भार्गव आडिटोरियम में पीजीआई के फैकल्टी मेंबर और स्टूडेंट को बैठने दिया गया। मोदी के भाषण का लाइव टेलिकास्ट किया गया। सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस ने आडिटोरियम के आसपास के इलाके में सुरक्षा पूरी तरह से चाक चौबंद कर रहीं।

मुख्य गेट से एंट्री बंद रहीी
पीजीआई के मुख्य गेट से एंट्री बंद रही। मरीजों व अन्य लोगों को पीजीआई गेट नंबर दो यानी सेक्टर 11 के सामने वाले गेट से एंट्री करनी हुई। धनास की ओर से आने वाले लोगों की एंट्री पीजीआई के गेट नंबर से तीन से हुई। एंबुलेंस व मरीजों को भी इन दोनों गेट से ही पीजीआई में दाखिल होना पड़ा।

कलेक्शन सेंटर में आने वाले लोगों को आएगी परेशानी
भार्गव आडिटोरियम के साथ लगते रिसर्च ब्लॉक ए को भी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। रिसर्च ब्लॉक ए में कलेक्शन सेंटर है। सेंटर को रास्ते को फिलहाल बंद कर दिया गया है, लेकिन उसके लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी बनाया गया है। कलेक्शन सेंटर में पैरासिटोलाजी, वायरोलाजी, माइक्रोबायोलाजी व अन्य डिपार्टमेंट के ब्लड सैंपल लिए जाते हैं। इसके अलावा रिसर्च ब्लाक ए के सामने बनी दोनों कैंटीन भी दोपहर तक बंद रहेंगी।

नड्डा वीरवार को पीजीआई पहुंचे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कनवोकेशन के एक दिन पहले ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वे वीरवार शाम को पीजीआई पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियों व पीजीआई के अधिकारियों से विस्तार से बात की।

मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया

prime minister modi visit in chandigarh, program schedule

देश का आज एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 304 एकड़ में फैले इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। 485 करोड़ रुपये की लागत से इस इंटरनेशनल हवाई अड्डे का निर्माण किया गया है और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड इसका संचालन और देखभाल करेगी।

यह एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब एवं हरियाणा सरकारों का संयुक्त उपक्रम है। इसमें संयुक्त उपक्रम में एएआई का 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि पंजाब और और हरियाणा की 24.5-24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

पंजाब सरकार ने मोहाली के गांव झयूरहेड़ी की करीब 303 एकड़ जमीन गमाडा के माध्यम से खरीद कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को दी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर मोहाली की जमीन पर है। इसके लिए गमाडा ने सड़कों का जाल बिछाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed