फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Price of commercial LPG gas cylinders slashed Rs 115

बड़ी राहत: 115 रुपये सस्ता हुआ गैंस सिलिंडर, जानें- लुधियाना में अब कितने का मिलेगा?

Tue, 01 Nov 2022 06:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 06:07 PM IST
सार

कारोबारियों का कहना है कि आने वाले वक्त में कीमतों में और कमी आ सकती है। रसोई गैस की महंगाई से सभी परेशान हैं। इस बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने कहा कि अभी व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में और कमी होने की गुंजाइश है।

विज्ञापन
Price of commercial LPG gas cylinders slashed Rs 115
फाइल फोटो - फोटो : istock

विस्तार

एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकार ने मंगलवार को बड़ी राहत दी है।  एक नवंबर से कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत घटा दी गई है। कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर 115 रुपये तक सस्ता हो गया है। मगर घरेलू सिलिंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। लुधियाना में कामर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 1810.50 रुपये होगी। कीमत में 115.50 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले अक्तूबर में एक सिलिंडर का दाम 1926 रुपये था।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि आने वाले वक्त में कीमतों में और कमी आ सकती है। रसोई गैस की महंगाई से सभी परेशान हैं। इस बारे में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रधान अमरवीर सिंह ने कहा कि अभी व्यावसायिक सिलिंडर की कीमतों में और कमी होने की गुंजाइश है। पहले ही कारोबारी महंगाई की मार से परेशान हैं, मार्जिन कम हो रहे हैं लेकिन अब सिलिंडर की कीमत में आ रही कमी से मामूली राहत जरूर मिली है। 
विज्ञापन


देश में महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हालांकि अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें गिरने से ही गैस की कीमतों में अब कमी आ रही है। कामर्शियल सिलिंडर की कीमतें तो कम जरूर हुई हैं लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई की महंगाई ने हमें परेशान कर रखा है। आटा, दाल समेत खाद्य पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते अब घर चलाना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed