{"_id":"ad180e09f80f914f0216d7f4cb038b73","slug":"previous-birth-father-death-anniversiry-attand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वजन्म के पिता की तेरहवी में पहुंचा बेटा तो सभी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वजन्म के पिता की तेरहवी में पहुंचा बेटा तो सभी चौंके
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी युवक जब अपने पूर्वजन्म के कथित पिता की तेरहवीं में पहुंचा तो देखने वाले सभी हैरत में पड़ गए। मामला, हरियाणा के कैथल इलाके का है। यहां पंजाब के पटियाला का रहने वाला बीस वर्षीय चमकौर सिंह अपने पिता सुरजीत सिंह के साथ जब एक भोग (तेरहवीं) में शामिल हुआ तो लोग हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
चमकौर खुद को 33 साल पहले सड़क दुर्घटना में मारे गए चीका शहर में रहने वाला गुरमेल सिंह बता रहा है। चमकौर सिंह की उम्र लगभग 20 साल है, लेकिन गुरमेल सिंह के रूप में उसकी मृत्यु करीब 33 साल पहले हुई थी। आज भी अपने पूर्व जन्म से जुड़ी एक-एक घटना याद है।
विज्ञापन
चमकौर सिंह बताता है कि जब चीका के गुरमेल सिंह के रूप में वह एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था। वापसी में एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर चीका आ रहा था। गांव गढ़ी के पास सड़क दुर्घटना में उसकी और उसके साथी की मौत हो गई। उस समय परिजनों ने गुरमेल सिंह का संस्कार कर दिया और बात बीत गई। परिजनों मित्रों से मिलकर चमकौर बहुत खुश हुआ।
विज्ञापन
पूर्व में गुरमेल सिंह रहा आज के चमकौर सिंह ने अपने पूर्व जन्म के भाइयों फूल सिंह पहलवान पाल सिंह से भेंट की। इसके अतिरिक्त अपने अन्य परिचितों मित्रों जिनमें टहल सिंह, चतर सिंह, राजा राम, सुच्चा सिंह, ज्ञानदे देवी, चमेली देवी, मोढ़ी देवी, बंतो गुरमेलो से मिला और अपनी पुरानी यादें ताजा की।