फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prevented to MP in CM Krattr function

सीएम ख्ाट्टर के समारोह में सांसद को रोका

Mon, 01 Dec 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 01 Dec 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
prevented to MP in CM Krattr function

सेक्टर-28 में बने कम्यूनिटी सेंटर के उद्घाटन के दौरान रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में जुटे कर्मचारियों ने अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया को भी अंदर जाने से रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय दिया, इसके बाद ही उन्हें एंट्री मिली। वहीं, मीडियाकर्मियों को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

विज्ञापन


एक करोड़ 17 लाख 65 हजार रुपये की लागत से निर्मित कम्यूनिटी सेंटर के उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाएं जाएंगे और युवा शक्ति को रोजगार मिले, इसे प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


उनका प्रयास प्रदेश के ढाई करोड़ लोगों को पारदर्शी सरकार देने का है। इस कड़ी में सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली को विकसित किया जा रहा है, ताकि घर बैठे लोग अपनी शिकायतें सरकार को भेज सकें। इसके लिए सरकार आपके द्वार नाम से हर जिले में सीएम विंडो स्थापित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज खोलने पर अमल जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति घटना की शिकायत किसी भी पुलिस थाने में कर सकता है। इस तरह की व्यवस्था की जा रही है। इसी प्रकार रजिस्ट्रियों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है और घर पर ही रजिस्ट्रियां मिलेंगी।

समारोह में सांसद रतन लाल कटारिया और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी क्षेत्र की समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिलाया। उन्होंने डिग्री कॉलेज की मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। इसका लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

पंचकूला से विशेष लगाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला से उनका विशेष लगाव हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने यहीं शपथ ली थी और अब उन्हें यहां लोगों के बीच कुछ नया देने का मौका मिला है। हालांकि, यह कोई विधिवत कार्यक्रम नहीं था, जैसा अन्य जिलों में करते आ रहे हैं।

कटारिया बोले
सांसद रतन लाल कटारिया से जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें रोकने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि ‘मैं तो पिछले 50 साल से धक्के खा रहा हूं’।


इन्होंने शिकरत की
समारोह में मेयर उपेन्द्र कौर वालिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, हुडा के मुख्य प्रशासक बृजेन्द्र सिंह, अंबाला रेंज के पुलिस आयुक्त ओपी सिंह, पुलिस उपायुक्त हमीद अख्तर, अतिरिक्त उपायुक्त एसपी अरोड़ा, हुडा प्रशासक संजीव वर्मा, एसडीएम हेमा शर्मा, नगराधीश राधिका शर्मा, भाजपा महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, डिप्टी मेयर सुनील तलवार, भाजपा नेता शशि शर्मा, श्यामलाल बंसल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संघमित्र सिवाच, कृष्ण ढुल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed