{"_id":"5e65f79a8ebc3ec788261762","slug":"press-conference-regarding-shivsena-leader-brother-murder-case-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः शिवसेना नेता के भाई की हत्या, पत्नी बोली- ‘इंसाफ न मिला तो बच्चों समेत करूंगी आत्महत्या’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः शिवसेना नेता के भाई की हत्या, पत्नी बोली- ‘इंसाफ न मिला तो बच्चों समेत करूंगी आत्महत्या’
Mon, 09 Mar 2020 01:30 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 09 Mar 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करती मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना बालठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर के भाई मुकेश नैयर की हत्या को लेकर पुलिस की जांच और हत्या का कारण लूट बताने को लेकर मृतक के घरवाले संतुष्ट नही है। परिवार का आरोप है कि मुकेश की हत्या में और भी लोग शामिल हैं, जिन्हें पुलिस ट्रेस करे। इस संबंध में रविवार को बटाला में मृतक मुकेश नैयर की पत्नी मीतू नैयर, शिवसेना बालठाकरे के पंजाब अध्यक्ष योगराज शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर ने एक प्रेसवार्ता की।
योगराज शर्मा ने कहा कि जो पुलिस ने मामले को पैसों की लूट और हत्या का कारण निजी रंजिश बताया है, वह सरासर गलत है। वह पुलिस की जांच से बिल्कुल संतुष्ट नही है। उन्हें शक है कि हत्या में और भी लोगों शामिल है। सही जांच के लिए वह पुलिस को एक हफ्ते का समय देते ह। पुलिस नेजांच ठीक ढंग से नही की तो वह हाईकोर्ट में कत्ल की जांच सीबीआई से करवाने के लिए पिटीशन फाइल करेंगे। इंसाफ न मिला तो वह बटाला बंद भी कराएंगे।
मृतक मुकेश नैयर की पत्नी मीतू नैयर ने कहा कि उसके पति की हत्या में पकड़े गए दोनों आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों के साथ कोई भी रंजिश नही थी। वहीं मीतू नैयर ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस ने एक हफ्ते में पति के अन्य कातिलों को सामने न लेकर आई तो वह अपने बच्चों को लेकर पुलिस थाने के बाहर सुसाइड करेगी वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश नैयर ने कहा कि उनके भाई का कत्ल किसी गैंगस्टर अथवा किसी खालिस्तानी गतिविधि से संबंधित हैं।
विज्ञापन
भाई की हत्या में पकड़ गए दोनों आरोपियों के दोनों अलावा और भी लोग शामिल है। इस संबंध में एसपी जसबीर सिंह राय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की बड़ी बारीकी से तफ्तीश की है। ऐसा कुछ नहीं है, जो परिवार कह रहा है। पकड़े गए दोनों आरोपी रिमांड पर है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अगर कुछ और सामने आएगा तो उसकी पड़ताल की जाएगी। अभी तक की जांच में मामला लूट का ही है।
उल्लेखनीय है कि बीती 25 फरवरी को भंडारी मोहल्ला में शिवसेना नेता के भाई मुकेश नैयर की हत्या कर दी गई थी। मुकेश नैयर सब्जी और फलों के आढ़ती के तौर पर काम करता था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना था कि दोनों आरोपी युवकों ने मुकेश नैयर की हत्या केवल पैसों की लूट की वजह से की थी।