फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Press Conference of BJP, Punjab Lok Congress and Samyukta Akali Dal in Chandigarh

त्रिकोणीय गठबंधन का वादा: पंजाब के किसानों को बनाएंगे ऊर्जा दाता, एमएसपी के लिए 5000 करोड़ निधि

Tue, 08 Feb 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Feb 2022 12:27 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक होटल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा में चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जारी किया। इस मौके पर गठबंधन के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींडसा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Press Conference of BJP, Punjab Lok Congress and Samyukta Akali Dal in Chandigarh
त्रिकोणीय गठबंधन का गांव के लिए मेनिफेस्टो जारी करते गजेन्द्र शेखावत और सुखदेव सिंह ढींडसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिकोणीय गठबंधन (भाजपा, पीएलसी और शिअद संयुक्त) ने मंगलवार को किसानों के लिए ग्रामीण क्षेत्र का संकल्प पत्र जारी कर दिया। इसमें वादा किया गया है कि पंजाब में यदि गठबंधन की सरकार बनती है तो राज्य के किसानों को वह ऊर्जा दाता बनाएंगे। साथ ही एमएसपी के लिए 5000 करोड़ रुपये की निधि की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले भाजपा और सहयोगी दलों की ओर से 11 बिंदु का एक संयुक्त संकल्प पत्र जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित एक होटल में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और पंजाब भाजपा में चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जारी किया। इस मौके पर गठबंधन के सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींडसा मौजूद रहे। जबकि पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उपस्थित नहीं रहे। पार्टी नेताओं ने बताया कि कैप्टन चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


संकल्प पत्र में गठबंधन के सहयोगी दलों ने वादा किया है कि पंजाब में सरकार बनते ही राज्य के भूमिहीन किसानों को आर्थिक मदद देगी। इस वर्ग के आने वाले किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत जोड़ा जाएगा। उन्हे योजना के तहत 6000 रुपये प्रति वर्ष की आर्थिक मदद दी जाएगी। सौर ऊर्जा के माध्यम से किसानों को ऊर्जा दाता की श्रेणी में लाया जाएगा। एमएसपी के लाभ के लिए सरकार की ओर से 5000 करोड़ रुपये की निधि की भी व्यवस्था की जाएगी। संकल्प पत्र में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए एमएसपी प्रणाली का विस्तार किया जाएगा। इसमें फल, सब्जियां, दलहन और तिलहन को शामिल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि यह चुनावी वादा नहीं है भाजपा इसे दूसरे राज्यों में लागू भी कर चुकी है। पंजाब में सरकार बनते ही यहां भी इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण माफी की भी व्यवस्था

गठबंधन के ग्रामीण संकल्प पत्र में किसानों के ऋण माफी की भी व्यवस्था की गई है। इस दायरे में पांच एकड़ से कम भूमि वाले सभी किसानों को शामिल किया जाएगा। जिन किसानों के पास कृषि भूमि नहीं है उन्हे एक लाख एकड़ शामलात की भूमि का आवंटन किया जाएगा।

कृषि विवि खोले जाएंगे

राज्य में कृषि के विकास के लिए कृषि प्रयोग संस्थान की स्थापना के साथ ही नए कृषि विवि खोले जाएंगे। संकल्प पत्र में पारंपरिक बीजों के भंडारण के लिए बीज बैंक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के वार्षिक कृषि बजट में 5000 करोड़ रुपये की वृद्धि का प्रावधान किया जाएगा।

संकल्प पत्र के कुछ और प्रमुख बिंदु 

  • ट्यूबवेल लगाने पर किसानों को सब्सिडी दी जाएगी
  • सिंचाई नहरों के किनारों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे
  • लंबित सिंचाई योजनाओं को पूरा किया जाएगा
  • डेयरी उत्पादों के लिए हर गांव में चिलिंग सेंटर बनेंगे
  • तहसील स्तर पर पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे।
  • मोहाली, बठिंडा, अमृतसर, पठानकोट में कोल्ड स्टोर खोले जाएंगे
  • इसके साथ ही जिलोंमें वेयरहाउस स्थापित किए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed