फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   president ramnath kovind will inaugrate international geeta mahotsav

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार बहुत कुछ खास, राष्ट्रपति कोविंद आएंगे

Fri, 20 Oct 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind will inaugrate international geeta mahotsav
गीता जयंती
हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार बहुत कुछ खास है और मॉरीशस भागीदार देश होगा। वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आएंगे। उत्तर प्रदेश भागीदार प्रदेश के रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कुरुक्षेत्र में 25 नंवबर को महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वह महोत्सव के दौरान गीता यज्ञ और पूजन समारोह में भी भाग लेंगे। महोत्सव तीन दिसंबर 2017 को संपन्न होगा।
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन भी करेंगे। इस वर्ष महोत्सव में 25 से 30 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना हैं, पिछले वर्ष लगभग 20 लाख लोगों ने इस महोत्सव में भाग लिया था। इसमें इस वर्ष 35 से ज्यादा देश भाग ले सकते हैं। महोत्सव कुरुक्षेत्र में 17 नवंबर से तीन दिसंबर तक चलेगा, जबकि उद्घाटन 25 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


इसी दिन राष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। यह तीन दिन तक चलेगी। संगोष्ठी का समापन पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर आयोजित संत सम्मेलन के साथ होगा। मुख्य कार्यक्रमों में से एक विशाल शिल्प एवं सरस मेले में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कलाकारों एवं शिल्पियों का महाकुंभ महोत्सव प्रमुख आकर्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाएं ब्रह्मसरोवर पर प्रदर्शनी का आयोजन, रंगोली, चित्रकला एवं छायाचित्रण प्रतियोगिताएं, गीता पुस्तक मेला, हरियाणा के विकास व उन्नति विषयक प्रदर्शनी, मैराथन दौड़ कार्यक्रम भी इस दौरान होंगे। 25 से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सायंकाल देशी एवं विदेशी कलाकार मुख्य पंडाल में कुरुक्षेत्र, गीता, श्रीकृष्ण एवं महाभारत विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे।


हेमामालिनी देंगी राधा रास बिहारी प्रस्तुति
30 नवंबर 2017 को गीता जयंती के दिन नृत्यांगना एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ‘राधा रास बिहारी’ की प्रस्तुति देंगी। यह दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इस बार ब्रह्मसरोवर पर 11000 स्कूली छात्र अष्टादश श्लोकी गीता का पाठ तथा सन्निहित सरोवर पर संपूर्ण गीता पाठ करेंगे। देश-विदेश के विशिष्ट अतिथियों को महोत्सव के निमंत्रण पत्र कॉफी टेबल बुक के साथ भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed