राष्ट्रपति ने बताया, कैसे मिलेगा रोजगार को बढ़ावा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बताया कि रोजगार को कैसे बढ़ावा मिलेगा? रोजगार बढ़ने से देश का विकास कैसे होगा? राष्ट्रपति ने कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है, जब युवाओं को मिलने वाली उच्च शिक्षा उन्हें रोजगार दिलाने में कारगर साबित हो। मुझे खुशी है कि दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल पाने वालों में दो तिहाई संख्या लड़कियों की है।
उन्होंने कहा कि पीयू देश के बेहतरीन विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विचार शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 64वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कही।
राष्ट्रपति ने कहा कि शुरू किये गए डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। उन्हें इस बात की खुशी है कि वह देश की टॉप यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
एजूकेशन क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत
प्रणब मुखर्जी ने देश के युवाओं की जमकर तारीफ की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। मुखर्जी ने कार्यक्रम में पीयू से जुड़ी देश की जानी मानी हस्ती पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और नोबल पुरस्कार से सम्मानित हरगोबिंद खुराना का विशेष तौर पर जिक्र किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में वर्ल्ड क्लास इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए एजूकेशन क्वालिटी पर ध्यान देने की जरूरत है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर बदलते वक्त के साथ टीचिंग करिकुलम में बदलाव जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि समय के साथ-साथ टीचर्स को भी अपडेट रहना होगा।