फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   President Droupadi Murmu will come to Amritsar on March 9

Amritsar News: नौ मार्च को अमृतसर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धार्मिक स्थलों पर टेकेंगी माथा

Sun, 05 Mar 2023 09:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 09:17 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी। वह जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक होने जाएंगी। अमृतसर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will come to Amritsar on March 9
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नौ मार्च को अमृतसर दौरे पर आएंगी। राष्ट्रपति एक दिन अमृतसर में रुकेंगी। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक होने जाएंगी। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने बीते साल जुलाई महीने में शपथ ली थी। जिला प्रशासन ने पुलिस प्रशासन व अन्य विभागों को तैयारी करने को कहा है। राष्ट्रपति की निजी सिक्योरिटी के साथ पुलिस विभाग की बैठक भी हो चुकी है। 

विज्ञापन


मार्च में ही आएंगे अमित शाह
उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मार्च में अमृतसर से ‘नशा मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत भी करेंगे। यह जानकारी पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी ने अमृतसर में दी। रूपाणी ने कहा कि मार्च में केंद्रीय गृह मंत्री पंजाब आ रहे हैं। युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें जागरुक करने के लिए यह यात्रा राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों में पड़ने वाले शहरों व गांवों से होकर गुजरेगी। 
विज्ञापन


इसी माह जी-20 की बैठक भी
अमृतसर में 15 से 17 मार्च और 19 से 20 मार्च को होने जा रहे जी-20 सम्मेलन को रद्द किए जाने की चर्चा रविवार को दिनभर सोशल मीडिया पर चलती रही। आखिरकार शाम को राज्य के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने इन खबरों को कोरी अफवाह करार देते हुए इनका खंडन किया। उन्होंने कहा कि अमृतसर में सम्मेलन रद्द करने के बारे में केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकार को कोई सूचना नहीं दी गई है। उधर, नई दिल्ली में आप सांसद विक्रम साहनी ने कहा है कि अब तक जी-20 की अमृतसर में 15-17 मार्च को होने वाली बैठक तय है। उन्होने कहा कि पंजाब किसी भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि कोई छोटी सी घटना सूबे का प्रतिबिंब नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed