फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prerna Puri takes over the responsibility of Home Secretary when she goes on leave

Chandigarh News: छुट्टी पर जाने पर गृह सचिव की जिम्मेदारी प्रेरणा पुरी को

Sat, 04 Jan 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Prerna Puri takes over the responsibility of Home Secretary when she goes on leave
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के दो बड़े पद अब अगले कुछ दिन तक अतिरिक्त प्रभार पर चलेंगे। गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ 5 जनवरी से दो फरवरी तक ट्रेनिंग पर रहेंगे तो वित्त सचिव दीप्रवा लाकड़ा अगले कुछ दिन छुट्टी पर रहेंगे। इसलिए दोनों अधिकारियों का कार्यभार अन्य अफसरों को सौंपा गया है। आईएएस प्रेरणा पुरी को गृह सचिव तो अनुराधा चगती को वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके आदेश प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आदेश में कहा कि जब तक दीप्रवा लाकड़ा जॉइन नहीं करते, तब तक प्रेरणा पुरी अपने वर्तमान पदभार के साथ गृह सचिव, पर्यावरण व वन सचिव, अर्बन प्लानिंग सचिव और चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाएंगी। साथ ही उन्हें एस्टेट सेक्रेटरी और चीफ एडमिनिस्ट्रेटर की जिम्मेदारी भी दी है। सीएसएस अनुराधा चगती को वित्त सचिव, प्लानिंग और स्टैटिसटिक्स सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। परिवहन सचिव की जिम्मेदारी अजय चगती निभाएंगे। उन्हें हाउसिंग सेक्रेटरी, लोकल गवर्नमेंट और अर्बन डेवलपमेंट और वॉटर रिसोर्सेस की भी जिम्मेदारी दी गई है। डीसी निशांत कुमार यादव को रेवेन्यू सेक्रेटरी और लेबर व एंप्लॉयमेंट के सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अभिजीत विजय चौधरी सेक्रेटरी लॉ एंड जस्टिस और आईएएस हरी कलीकट्ट कल्चर और टूरिज्म सेक्रेटरी का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed