फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparing to buy 150 mini and 50 big buses for roadways

रोडवेज के लिए 150 मिनी, 50 बड़ी बसें खरीदने की तैयारी, हाई पावर परचेज कमेटी ने लगाई मुहर

Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Preparing to buy 150 mini and 50 big buses for roadways
Haryana Roadways Bus - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के रोडवेज बेड़े में 31 मार्च से पहले भारत स्टेज-फोर की दो सौ बसें शामिल की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने 150 मिनी और 50 बड़ी बसें खरीदने की तैयारी कर ली है। सोमवार को सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभागों की हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में अनेक खरीद पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


कुल 37 आइटम एजेंडा में शामिल थीं, जिनमें से अधिकांश पर सहमति बन गई है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों के आवागमन के लिए भी सरकार मिनी बसें खरीदेगी। पुलिस के लिए पीसीआर वाहन व कोबारा बाइक बाद में खरीदी जाएंगी। जहां रोडवेज बेड़ा लंबे समय से बढ़ाने की मांग उठ रही थी, वहीं सरकार ने छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना शुरू की हुई है। 
विज्ञापन


इसके लिए भी बसों की जरूरत है। परिवहन विभाग ने छात्रा परिवहन सुरक्षा योजना के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से छात्र संख्या अनुसार बसों की डिमांड मांगी थी। विभाग से मिली रिपोर्ट अनुसार सरकार ने रोडवेज बेड़े में 150 मिनी बसें शामिल करने का फैसला लिया है। जहां पर छात्राओं की संख्या कम हैं, वहां पर मिनी बसें चलाई जाएंगी, जहां अधिक छात्राएं स्कूलों के लिए जाती है, वहां बड़ी बसें लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी परिवहन विभाग ने कम छात्राओं वाले स्थानों पर भी बड़ी बसें ही लगा दी हैं, जिसके हक में सरकार नहीं है। इसलिए 31 मार्च से पहले 150 मिनी बसें खरीदी जाएंगी। 50 बड़ी बसों की खरीद सरकार 31 मार्च से पहले और 50 की खरीद 31 मार्च के बाद नए वित्तीय वर्ष में करेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार के दूसरे कार्यकाल की यह पहली मीटिंग थी। बहुत समय से चुनाव के चलते विभागों में जरूरी सामान की खरीद नहीं हो पाई। शिक्षा, बिजली, खेल समेत कई विभागों के प्रस्ताव खरीद को लेकर आई थीं। 2 से 3 आइटम को छोड़कर सभी पर सहमति बन गई है ।

नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में लगेंगे एक करोड़ के सीसीटीवी कैमरे

हाई पावर परचेज कमेटी ने नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ रुपये के सीसीटीवी कैमरे लगाने को भी मंजूरी दी थी। यह कैमरे अत्याधुनिक तकनीक के होंगे। कैंपस की गतिविधियों पर इनके जरिए नजर रखी जाएगी। उधर, प्रदेश के नवनिर्मित स्टेडियम में उपकरण खरीद को भी मंजूरी दी गई है। इनमें गृह मंत्री अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र में बन रहे फुटबॉल स्टेडियम के लिए भी करोड़ों रुपये के उपकरण खरीदे जाएंगे।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है, जो निंदनीय है। सीएए और एनआरसी का विपक्ष को अध्ययन करना चाहिए। राजनीतिक कारण हैं जिसके चलते लोगों को बहकाया जा रहा है। आंदोलन करने वालों को भी नहीं पता, वे विरोध क्यों कर रहे हैं ।

15 जनवरी के बाद धन्यवादी दौरा करेंगे सीएम
सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि चुनाव नतीजों को लेकर वह जनता के बीच धन्यवादी दौरा करने जाएंगे। अभी प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। वे प्रदेश भर में जाएंगे और जनता का धन्यवाद करेंगे। 15 जनवरी के बाद उनके कार्यक्रम बनेंगे। वह भाजपा को प्रदेश में सबसे बड़ा दल बनाने और दोबारा सत्ता सौंपने के लिए जनता का आभार जताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed