फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   preparing of PM modi chandigarh visit on world yoga diwas

प्रधानमंत्री के चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियों का सिलसिला तेज

Tue, 19 Apr 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
preparing of PM modi chandigarh visit on world yoga diwas
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ आगमन की खबर के साथ तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। इसका जायजा लेने के लिए अगले सप्ताह आयुष विभाग के सेक्रेटरी चंडीगढ़ आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ अन्य चीजों पर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित सभी कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया।

विज्ञापन


21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम इस बार चंडीगढ़ में आयोजित होगा। कैपिटल कांप्लेक्स, सेक्टर-34 के प्रदर्शनी ग्राउंड, जनमार्ग, लेजर वैली और सुखना लेक से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के राउंड अबाउट तक के रोड पर यह कार्यक्रम करवाए जाने की बात चल रही है। सुरक्षा की दृष्टि से जो सबसे महफूज होगा, उसी स्थल को चुना जाएगा। हालांकि जगह की उपलब्धता के हिसाब से कैपिटल कांप्लेक्स का नाम सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि राजपथ जैसा बड़ा कार्यक्रम तो यहां संभव नहीं है, लेकिन चंडीगढ़ में होने वाला अब तक का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। चंडीगढ़ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ता है। तीनों ही प्रदेशों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। योग आसन के हिसाब से एक व्यक्ति को बाहें फैलाने और लेटने की जगह चाहिए। इस लिहाज से इतने लोगों के लिए कैपिटल कांप्लेक्स को ही उपयुक्त माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार से बजट की मांग
यूटी प्रशासन के पास इतना बड़ा कार्यक्रम करवाने के लिए बजट नहीं हैं। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के आदेशों पर हो रहा है। इसलिए यूटी प्रशासन भारत सरकार से ही बजट की मांग करेगा। इसके लिए अधिकारी केंद्र से संपर्क साधने में लग गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed