फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations to cut 339 trees for marble market in Chandigarh

चंडीगढ़ में 339 पेड़ों की बलि: सेक्टर-56 में पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी...यूटी प्रशासन ने क्यों लिया ऐसा फैसला?

Thu, 21 Aug 2025 01:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 21 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-56 में 339 पेड़ों को काटने की तैयारी है। परियोजना के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से ग्रीन क्लियरेंस लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन
Preparations to cut 339 trees for marble market in Chandigarh
339 पेड़ों को काटने की तैयारी। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में 339 पेड़ बलि दी जाएगी। यानी सैकड़ों पेड़ों को काटने की तैयारी हो रही है। सेक्टर 56 में बनाए जाने वाले मार्बल मार्केट के लिए 339 पेड़ काटने पड़ सकते हैं। जहां पर मार्केट बनाया जाना है वहां काफी हरियाली है। अब मार्केट बसाने के लिए यहां 339 पेड़ काटने पड़ेंगे। हालांकि इनमें से 34 पेड़ पहले से सूखे हुए बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


44 एकड़ क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्केट का निर्माण होना है। 20 हजार वर्ग मीटर में इसे बनाया जाना है। परियोजना के लिए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से ग्रीन क्लियरेंस लेना अनिवार्य है। प्रशासन ने एक कंसल्टेंट नियुक्त किया है, जो मंजूरी के लिए आवेदन करेगा। प्रक्रिया पूरी होने में करीब दो महीने का समय लगेगा। मंजूरी मिलने के बाद ही साइटों की अलॉटमेंट और नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन


191 एक-एक कनाल के प्लॉट होंगे
योजना के तहत नए मार्केट में 191 एक-एक कनाल के प्लॉट और 48 बूथ होंगे, जिन्हें मौजूदा कलेक्टर रेट के आधार पर रिजर्व प्राइस तय करके पट्टे पर नीलाम किया जाएगा। यहां एक कनाल साइट पर बेसमेंट और तीन मंजिल तक निर्माण की अनुमति होगी। पहले यह योजना केवल धनास के मार्बल व्यापारियों को शिफ्ट करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब फर्नीचर मार्केट के व्यापारी भी ओपन नीलामी में भाग ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed