Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for Municipal Corporation elections begin... Aam Aadmi Party makes strategy

Chandigarh News: नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू... आम आदमी पार्टी ने बनाई रणनीति

Thu, 30 Oct 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Municipal Corporation elections begin... Aam Aadmi Party makes strategy
चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बुधवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय में चुनावी तैयारियों को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और आगामी चुनाव की रणनीति तय करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में यह सवाल भी उठा कि आगामी नगर निगम चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा जाए या नहीं। इस पर पार्टी प्रभारी और दिल्ली के विधायक जरनैल सिंह और चंडीगढ़ पार्टी अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही लेगा। बैठक में मौजूद कुछ पार्षदों ने कांग्रेस से गठबंधन के खिलाफ राय दी। वहीं, पार्टी अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि अभी तक इस मुद्दे पर औपचारिक चर्चा नहीं हुई है, फिलहाल हम कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं, आगे का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। सूत्रों के अनुसार बैठक में कुछ पार्षदों ने यह सवाल भी उठाया कि नगर आयुक्त अमित कुमार, जो पंजाब कैडर से हैं, आम आदमी पार्टी के पार्षदों की मदद नहीं करते। हालांकि, इस सवाल को बैठक में टाल दिया गया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2021 में पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ा था और 35 में से 14 सीटें जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। अब पार्टी 2026 के चुनाव में पूर्ण बहुमत लाने की तैयारी में है। बैठक में यह भी सुझाव आया कि जनवरी 2026 में होने वाले मेयर चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी का चयन सर्वे के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता का भरोसा और बढ़ेगा : जनरैल सिंह
पार्टी प्रभारी जनरैल सिंह ने कहा कि 2021 में चंडीगढ़ की जनता ने आम आदमी पार्टी को 14 सीटें देकर अपार स्नेह और विश्वास जताया। जैसे दिल्ली में जनता ने हमें 70 में से 67 सीटें देकर समर्थन दिया था, उसी तरह चंडीगढ़ की जनता ने भी हमें दिल से अपनाया। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव में यह समर्थन और भी बढ़ेगा।

पूर्ण बहुमत लाना है लक्ष्य : विजयपाल सिंह
अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से नगर निगम में आए ताकि जनता के हित में पूरे मनोयोग से काम किया जा सके। हम जनता के बीच जाएंगे, उनका विश्वास जीतेंगे और एक बार फिर पार्टी को प्रचंड समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed