फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparations for 2024 Lok Sabha elections in Punjab Congress AAP Shiromani Akali Dal

2024 Election: बठिंडा से चुनाव का बिगुल बजाएंगे सभी दल, कांग्रेस-आप की रैली 17 को, शिअद 19 को भरेगी हुंकार

Thu, 14 Dec 2023 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 03:21 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 17 दिसंबर को मौड एरिया में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में केजरीवाल एवं मान राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों को लोगों के बीच रखेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगेंगे।

विज्ञापन
Preparations for 2024 Lok Sabha elections in Punjab Congress AAP Shiromani Akali Dal
punjab politics

विस्तार

पंजाब में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत तीन राजनीतिक दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल द्वारा बठिंडा से की जा रही है। 17 दिसंबर को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू गांव महिराज में रैली को संबोधित करेंगे। वहीं अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान मौड मंडी में रैली करेंगे। इसके अगले दिन ही शिअद द्वारा यूथ रैली का आयोजन भी मौड मंडी में किया जा रहा है, जिसमें शिअद के बड़े नेता पहुंचेंगे।
विज्ञापन


गांव महिराज में कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह राजा द्वारा 17 दिसंबर को एक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष तौर पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शामिल होंगे। इस रैली में सिद्धू के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी शमूलियत करेगें। लेकिन सिद्धू द्वारा सरकार की लोक विरोधी नीतियों को लोगों के बीच रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, रैली से ही कांग्रेस 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की शुरुआत करेगी। इस रैली के बाद बठिंडा के तलवंडी साबो एवं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के नेता रैलियां करेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 17 दिसंबर को मौड एरिया में रैली को संबोधित करेंगे। रैली में केजरीवाल एवं मान राज्य सरकार द्वारा किए गए कामों को लोगों के बीच रखेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए वोट मांगेंगे। सूत्रों का दावा है कि उसी दिन राज्य के लिए बड़ा एलान किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस एवं आप की रैली के बाद शिअद की तरफ 19 दिसंबर को मौड मंडी में यूथ रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण शिअद के यूथ नेता गुरप्रीत सिंह मलूका द्वारा मौड एरिया के गांव बदियाला, डिक्ख, सूच, सुक्खा सिंह वाला, घुम्मन खुर्द में जाकर यूथ वर्करों एवं पार्टी के अन्य वर्करों और नेताओं के साथ बैठकें की जा रही है। मलूका द्वारा पार्टी वर्करों को अपील की जा रही है कि रैली में ज्यादा से ज्यादा यूथ पहुंचे।


हरसिमरत हो सकती हैं बठिंडा से अकाली प्रत्याशी
2024 के लोकसभा चुनाव में अगल बठिंडा लोकसभा हलके से शिअद की तरफ से हरसिमरत कौर बादल को प्रत्याशी बनाया जाता है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी एक पूर्व मंत्री की पत्नी को चुनाव मैदान में प्रत्याशी बनाकर उतारा जा सकता है। इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर शिअद एवं कांग्रेस द्वारा महिलाओं को लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा जाता है तो दोनों ही प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर होगी। वहीं सूबे की आम आदमी पार्टी के किसी भी संभावी नेता का अभी तक बठिंडा लोकसभा सीट से नाम सामने नहीं आया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed