फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Preparation to vaccinate 50 years old in the third phase in chandigarh

तीसरे चरण में 50 साल वालों को टीका लगाने की तैयारी

Tue, 16 Feb 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Preparation to vaccinate 50 years old in the third phase in chandigarh
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को तीसरे चरण में टीका लगाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के दूसरे हफ्ते से उनका टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अभी 50 साल से ऊपर वालों के टीकाकरण के लिए तिथि तय नहीं है, लेकिन अनुमान है कि मार्च के दूसरे हफ्ते से उन्हें टीका लगाया जाएगा। उनके टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी फिलहाल केंद्र सरकार से प्राप्त नहीं हुई है। शुरुआती दौर में हुई कार्यशाला में बताया गया था कि स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं (फ्रंट लाइन वर्कर) के बाद टीकाकरण पंजीकरण के लिए पोर्टल को सबके लिए खोल दिया जाएगा। फिर वहां खुद ही अपना पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन

कोमोरबिड और 50 से ऊपर वालों को एक साथ लग सकता है टीका
डॉ. कंग ने बताया कि उम्मीद है कि तीसरे चरण में 50 साल से ऊपर वालों के साथ ही 50 साल से कम उम्र में शामिल कोमोरबिड (किडनी, कैंसर, शुगर आदि गंभीर बीमारी से ग्रस्त) मरीजों को भी टीकाकरण का लाभ प्रदान किया जाए। अगर ऐसा हुआ तो स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की ही तरह दोनों वर्गों का भी एक साथ टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. कंग ने बताया कि इन दोनों वर्गों के टीकाकरण के बाद सामान्य जनता को कोरोना का टीकाकरण लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed