{"_id":"675f2dfc47aa9bafad0338c4","slug":"preparation-to-shift-ap-dhillons-21st-live-concert-to-sector-25-chandigarh-news-c-16-pkl1043-585841-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एपी ढिल्लों के 21 दिसंबर के कन्सर्ट को सेक्टर-25 में शिफ्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एपी ढिल्लों के 21 दिसंबर के कन्सर्ट को सेक्टर-25 में शिफ्ट करने की तैयारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 में शनिवार को दिलजीत दोसांझ के शो के बाद 21 दिसंबर को रैपर और सिंगर एपी ढिल्लों का लाइव कन्सर्ट होने जा रहा है है।
पिछले दो शो से लोगों को हुई परेशानी को देखते हुए अब चंडीगढ़ प्रशासन कोशिश कर रहा है कि इस लाइव कन्सर्ट को सेक्टर-34 में न होने दिया जाए। इसे सेक्टर-25 में शिफ्ट करने की योजना है। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि वह इस संबंध में सोमवार को लाइव कन्सर्ट के आयोजकों से बात करेंगे।
डीसी ने बताया कि दिलजीत के शो के दौरान व्यवस्थाएं काफी हद तक सुधरी थीं। लोगों को ज्यादा जाम से नहीं जूझना पड़ा। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी परेशानी नहीं होने दी गई।
हालांकि, सेक्टर-34 में शो होने की वजह से लोगों को कुछ लोगों को परेशानी होती ही है इसलिए कोशिश की जाएगी कि 21 दिसंबर को होने वाला लाइव कन्सर्ट सेक्टर-34 की जगह सेक्टर-25 में हो। इसके लिए लाइव कन्सर्ट के आयोजकों से सोमवार को चर्चा की जाएगी। डीसी ने बताया कि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशानुसार उन्होंने तीन कमेटियों का गठन किया था, जिन्होंने दिलजीत का शो शुरू होने से पहले भी एरिया में साउंड लेवल को रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
शो के दौरान भी स्टेज पर कितना नॉइस लेवल था और आयोजन स्थल के बॉर्डर पर कितना साउंड लेवल था, विभिन्न टीमों ने इसकी रीडिंग ली है। सोमवार या मंगलवार को उनके पास इसकी रिपोर्ट आएगी। इसके बाद जांच करेंगे। अगर शोर परमीसिबल लिमिट से ज्यादा होगा तो नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। यह रिपोर्ट 18 दिसंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के दौरान भी प्रस्तुत की जाएगी।