{"_id":"5749369f4f1c1be849690c0d","slug":"pregnant-lady-delivery-in-jhelam-express-on-karnal-railway-station-girl-child-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलम एक्सप्रेस में महिला की डिलीवरी, देखिए प्यारी सी बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलम एक्सप्रेस में महिला की डिलीवरी, देखिए प्यारी सी बिटिया
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Sun, 29 May 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
झेलम एक्स्प्रेस में बच्ची का जन्म
- फोटो : फाइल फोटो
चलती ट्रेन में आज सवेरे एक महिला ने प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। झेलम एक्सप्रेस 11078 की बोगी नंबर 2 में करनाल रेलवे स्टेशन पर बच्ची का जन्म हुआ। ट्रेन अंबाला से यूपी की तरफ जा रही थी। महिला भी यूपी के झांसी की रहने वाली बताई जा रही है।
महिला के पति ने बताया कि सवेरे से ही महिला को दर्द हो रहा था। अचानक दर्द बढ़ गया तो साथ में सफर कर रही महिलाओं ने सहयोग किया और डिलीवरी करा दी। डिलीवरी नॉर्मल हुई और बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। सवेरे साढ़े 7 बजे बच्ची का जन्म हुआ है। महिलाओं का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने समय रहते मदद की। अपने हाथों में अपनी बेटी को लेकर बहुत खुश हूं।