फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pre-board examinations will be held in government schools before March 15

सरकारी स्कूलों में 15 मार्च से पहले होगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pre-board examinations will be held in government schools before March 15
चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में 15 मार्च से पहले प्री-बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी। इससे पहले स्कूलों में अभी बोर्ड की कक्षाओं के यूनिट टेस्ट लिए जा रहे हैं, जिससे बच्चों के प्रदर्शन का आकलन लगाया जा सके। सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर के आधार पर टेस्ट का फॉर्मेट तैयार किया जा रहा है, जिससे प्री-बोर्ड से पहले एक बार बच्चों की बोर्ड की तैयारियों की जांच की जा सके।
विज्ञापन

जीएमएसएसएस धनास की प्राचार्य सीमा ने बताया कि उनका स्कूल मुख्य शहर से बाहर है, इसलिए बोर्ड की कक्षाओं में 70 से 80 प्रतिशत तक विद्यार्थी आ रहे हैं, क्योंकि बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की अधिक सुविधा नहीं है। अभी बच्चों के कक्षा में ही सीबीएसई सैंपल पेपर के आधार पर टेस्ट लिए जा रहे हैं। बच्चों ने बहुत अधिक समय घर में बिताया है और बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन है, इसलिए विद्यार्थियों को तनाव से बचाने के लिए प्रतिदिन एक लेक्चर में बोर्ड के विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाती है। बच्चों में देखा गया है कि अभी उनका पढ़ाई में अधिक मन नहीं लग रहा है, उन्हें घर रहने की आदत हो गई है।
विज्ञापन

जीएचएस सांरगपुर के शिक्षक ने बताया कि बोर्ड की कक्षाओं में इस हफ्ते में उपस्थिति का ग्राफ काफी बढ़ा है। दसवीं में 70 प्रतिशत तक विद्यार्थी स्कूल आ रहे हैं। बच्चों को कक्षाओं में सीबीएसई पेपर के कांस्पेट के आधार पर टेस्ट ले रहे हैं। प्री-बोर्ड की अभी तैयारी करनी है। जीएमएसएसएस-35 के प्राचार्य दविंदर ने बताया कि दसवीं में इस हफ्ते विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन अभी भी 30-40 प्रतिशत ही बच्चे स्कूल आ रहे हैं, इसलिए बोर्ड की तैयारियों के लिए टेस्ट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम में ले रहे हैं। हालांकि बच्चों को कहा गया है कि प्री-बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन होगी, इसलिए तैयारी रखें। मार्च के पहले हफ्ते में प्री-बोर्ड की योजना बनाई जा रही है, क्योंकि अभी शिक्षक बच्चों को एक बार ऑफलाइन माध्यम में पाठ्यक्रम रिवाइज करवा रहे हैं, जिससे बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed