{"_id":"65db3336269f55b7780d949d","slug":"pratap-singh-bajwa-raised-demand-to-register-a-case-against-anil-vij-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा का एलान: विज के कहने पर किसानों पर हुई फायरिंग, केस दर्ज करे मान सरकार, वरना नहीं चलने देंगे बजट सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा का एलान: विज के कहने पर किसानों पर हुई फायरिंग, केस दर्ज करे मान सरकार, वरना नहीं चलने देंगे बजट सत्र
Sun, 25 Feb 2024 06:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Feb 2024 06:37 PM IST
सार
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा रविवार को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने उपचाराधीन किसानों का हालचाल जाना। इस दौरान बाजवा ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि तीनों कृषि कानून अब भी वैसे ही बने हैं, क्योंकि केंद्र सरकार ने इनके वापस लेने की अधिसूचना अब तक जारी नहीं है। बाजवा ने एलान किया कि जब तक किसानों पर दर्ज मामले वापस नहीं होंगे तब तक एक मार्च से शुरू होने वाले पंजाब विधानसभा के बजट सत्र को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
बाजवा रविवार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन किसानों का हाल-चाल जानने पहुंचे थे। बाजवा ने आरोप लगाया कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कहने पर शंभू व खन्नौरी बॉर्डरों पर किसानों पर फायरिंग की गई है। इसलिए पंजाब की मान सरकार को तुरंत विज के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए।
विज्ञापन
आगे कहा कि हरियाणा सरकार ने मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे किसानों को रोकने के लिए जहां बॉर्डरों पर बड़ी-बड़ी कीलें लगा दीं, वहीं सीमेंट से बैरिकेडिंग भी की। ऐसा चीन व भारत के बॉर्डर पर नहीं किया जाता है, जो हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए किया। यही नहीं पंजाब की सीमा के अंदर घुसकर शांतमयी ढंग से आंदोलन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले व गोलियां दागीं। बाजवा ने कहा कि घायल हर किसान के केस में अलग एफआईआर हो।
विज्ञापन
बाजवा ने किसान शुभकरण की मौत मामले में केस दर्ज करने की बजाय पीड़ित परिवार को एक करोड़ की मदद और बहन को सरकारी नौकरी देने की निंदा की। बाजवा ने कहा कि ऐसा करके सीएम भगवंत मान ने साबित कर दिया है कि वह केंद्र की बिलौलगी कर रहे हैं और उन्हें पंजाब के किसानों की कोई चिंता नहीं है।