{"_id":"651dbf6a9d3703146d0ac513","slug":"pratap-singh-bajwa-commented-on-cm-bhagwant-mann-statement-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रताप बाजवा का सीएम मान को जवाब, कहा- 32 विधायकों के नाम बता दूंगा तो खिसक जाएगी पैरों तले से जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: प्रताप बाजवा का सीएम मान को जवाब, कहा- 32 विधायकों के नाम बता दूंगा तो खिसक जाएगी पैरों तले से जमीन
Thu, 05 Oct 2023 01:11 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Oct 2023 01:11 AM IST
सार
बीते दिनों प्रताप बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और लोकसभा चुनाव के बाद यह सरकार गिर सकती है। बाजवा के इस दावे का भगवंत मान ने मंगलवार को चमकौर साहिब दौरे के दौरान जवाब देते हुए कहा था कि पहले कांग्रेस के 13 विधायकों से तो संपर्क कर लें।
विज्ञापन
प्रताप सिंह बाजवा और सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को प्रताप बाजवा के बारे में टिप्पणी की थी कि उनका (बाजवा का) अपना भाई भी उनके संपर्क में नहीं है, जबकि मुख्यमंत्री के रूप में वह पंजाब के तीन करोड़ लोगों के संपर्क में हैं। इसके जवाब में मंगलवार देर रात ही प्रताप बाजवा ने ‘एक्स’ पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा कि 'भगवंत शाह अंधविश्वास में न रहें। अगर मैं उन 32 आप विधायकों के नाम बता दूं, जो मेरे संपर्क में हैं तो आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी।’ बाजवा ने आगे लिखा कि अगर आप बिना सुरक्षा के पंजाब के गांवों में घूमें तो पता चल जाएगा कि पंजाब के लोग आपसे कितना प्यार करते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रताप बाजवा ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक उनके संपर्क में हैं और लोकसभा चुनाव के बाद यह सरकार गिर सकती है। बाजवा के इस दावे का भगवंत मान ने मंगलवार को चमकौर साहिब दौरे के दौरान जवाब देते हुए कहा था कि पहले कांग्रेस के 13 विधायकों से तो संपर्क कर लें।
विज्ञापन