फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Prasar Bharti Responsibility to Teach Government School Students during Lockdown

प्रसार भारती ने उठाई सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी, रोजाना लग रही हैं कक्षाएं

Wed, 15 Jul 2020 12:17 PM IST
खुशबू गोयल सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 15 Jul 2020 12:17 PM IST
सार

  • रोजाना प्रसार भारती पर लग रही हैं विभिन्न विषयों की कक्षाएं
  • कई घरों में इंटरनेट व मोबाइल न होने से आ रही थी दिक्कत
  • रोजाना सुबह 9 से शाम चार बजे तक टीचर लगा रहे कक्षाएं

विज्ञापन
Prasar Bharti Responsibility to Teach Government School Students during Lockdown
PRASAR BHARTI

विस्तार

पंजाब में लॉकडाउन और कर्फ्यू का सबसे अधिक असर सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों पर हुआ है। इन छात्रों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी अब प्रसार भारती ने ले ली है। प्रसार भारती ने रोजाना जालंधर दूरदर्शन पर सुबह 9 से शाम चार बजे तक कक्षाएं शुरू कर दी हैं। इसका फायदा पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 45 लाख बच्चों को होने लगा है।
विज्ञापन


दरअसल, पहले पंजाब सरकार की ओर से निजी स्कूलों की तर्ज पर जूम एप पर क्लास लगाने का सिलसिला शुरू किया गया था। जमीनी स्तर पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कई गांवों में इंटरनेट की स्पीड की समस्या आ रही थी तो कई परिवारों में गरीबी इस कदर थी कि वह एंड्रायड फोन या इंटरनेट पैक भी नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन


जूम एप के लिए हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है। शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पंजाब शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया और प्रसार भारती से इस बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेक्चर रिकार्ड कर प्रसार भारती पर प्रसारित करना शुरू कर दिया

पंजाब सरकार का मानना था कि हर घर में टेलीविजन होता है और ऐसे में दूरदर्शन पर ही क्लासों का सिलसिला शुरू किया जाए। इसके लिए पंजाब शिक्षा विभाग ने अपने माहिर शिक्षकों के ऑनलाइन लेक्चर रिकार्ड कर उनको प्रसार भारती पर प्रसारित करना शुरू कर दिया है।

एक दिन पहले सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को सारा शेड्यूल मैसेज या फोन के जरिए मिल जाता है कि किस विष्य पर कौन सी क्लास का लेक्चर कितने बजे दूरदर्शन पर प्रसारित होगा। पहले दूरदर्शन ने पंजाब सरकार को सुबह 9 से लेकर 2 बजे तक का समय दिया था लेकिन इसकी सफलता को देखकर अब समय 9 बजे से लेकर 4 बजे तक कर दिया गया है। 

इसका व्यापक असर भी दिखने लगा है, प्रसार भारती पर स्कूलों की क्लासों से विद्यार्थियों का टेस्ट भी बदल गया है। सरकारी स्कूल की छात्रा पूजा का कहना है कि पहले कापियों पर ही सबकुछ लिखना पड़ना था और याद करना पड़ना था। अब विजुअल लेक्चर से काफी जल्दी याद हो जाता है। रोजाना लेक्चर अटैंड कर रही हूं और पूरा अपडेट रखा हुआ है।

जमीनी स्तर पर हो रहा फायदा : पुनीत सहगल
दूरदर्शन के हेड ऑफ प्रोग्राम पुनीत सहगल का कहना है कि प्रसार भारती का एक अच्छा सराहनीय कदम है। इससे काफी फायदा पंजाब के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मिलने लगा है। गांवों से पत्र भी आ रहे हैं जिसमें लोग क्लासों की सराहना कर रहे हैं। लॉकडाउन में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षा देना एक चुनौती था। इसे प्रसार भारती और पंजाब शिक्षा विभाग ने सफलतापूर्वक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed