फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   prakash utsav_nagar kirtan_nada sahib_panchkula

नाडा साहिब में महान नगर कीर्तन चार से, तैयारियां शुरू

Tue, 31 Dec 2013 02:43 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 31 Dec 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
prakash utsav_nagar kirtan_nada sahib_panchkula
फूलों के बीच जगममाते इंग्लैंड के 50 इलेक्ट्रानिक कैंडल्स और कोलकाता व चेन्नई के फूलों की सजावट के साथ नौंवें नगर महान कीर्तन की चार जनवरी 2014 से शुरुआत होगी।
विज्ञापन


श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में गुरुद्वारा नाडा साहिब में पत्रकारों से बाचतीत करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नाडा साहिब के प्रबंधक रघुजीत सिंह ने कहा कि नौंवा महान कीर्तन की शुरुआत चार जनवरी की सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन


महान कीर्तन का आरंभ जत्थेदार ज्ञानी मल सिंह (तख्त श्री केशगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब वाले) करेंगे और नगर कीर्तन में ऐतिहासिक वस्तुएं, गतका पार्टियां, हाथी, घोड़े और अलग-अलग तरह की प्रदर्शनियां भी शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर कीर्तन पंचकूला के अलग-अलग सेक्टरों से गुजरने के बाद वापस नाडा साहिब गुरुद्वारा पर समाप्त होगा। शाम को पहली बार 11 गतका पार्टियां शामिल की जाएंगी।

300 सेवादार भी संभालेंगे ट्रैफिक
नाडा साहिब गुरुद्वारे से 29 दिसंबर से प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। सोमवार को भी यह कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को सुबह प्रभात फेरियां अलग-अलग जगहों से होकर 10-15 प्रभात फेरियां गुरुद्वारा साहिब पहुंचेंगी।


इस बार प्रशासन के अलावा विभिन्न संगत के 300 सेवादार भी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहायता करेंगे। इस बार इंग्लैंड से 50 इलेक्ट्रॉनिक कैंडल्स मंगवाए गए हैं, जिससे गुरुद्वारे को सजाया जाएगा। इन कैंडल्स की कीमत 20 लाख रुपये के करीब होगी।

शेड्यूल
-चार जनवरी को नौंवा नगर महा कीर्तन होगा। इसमें करीब 250 गांवों के लोग शामिल होंगे। इसकी शुरुआत सुबह नौ बजे से होगी।
-चार जनवरी को दोपहर 12 से शाम चार बजे कीर्तन दरबार।
-पांच जनवरी की सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब।
-सात जनवरी को भोग श्री अखंड पाठ साहिब, सुबह नौ बजे से। 6-7 जनवरी की रात 12.15 बजे गुरुद्वारा नाडा साहिब के द्वार खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed