{"_id":"be2018aa52f3e45edc0dbff063425b9a","slug":"prakash-singh-badal-says-bjp-about-by-poll-poor-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में भाजपा की हार पर बोले बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में भाजपा की हार पर बोले बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Sep 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में औंधे मुंह गिरी भारतीय जनता पार्टी को मंथन अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बैठ कर विचार-विमर्श करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात की हार की क्या वजह है, पार्टी को इसका आंकलन करना होगा।
इससे पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बुधवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में पेड़ों की कहानियों पर आधारित हरदयाल सिंह की किताब ‘ट्रीज इन अर्बन हैबिटेट’ का विमोचन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जब उनसे पूछा गया कि हरियाणा में ताऊ देवीलाल की जयंती के मौके पर वह जाएंगे तो बादल ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में हमेशा से शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में न जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता है। उनसे पूछा गया कि हरियाणा में आपकी सरकार बनेगी? मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।