फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pradeep kasni formally joined congress

BJP के खिलाफ कांग्रेस का हथियार प्रदीप कासनी, ज्वॉइन करते ही सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

Tue, 19 Jun 2018 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jun 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
pradeep kasni formally joined congress
प्रदीप कासनी
2019 के लोकसभा चुनाव जीतकर हरियाणा में सत्ता पाने को बेताब कांग्रेस सेवानिवृत्त आईएएस प्रदीप कासनी को भाजपा के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी। सोमवार को यहां कांग्रेस में कासनी की औपचारिक ताजपोशी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने उनकी भूमिका तय कर दी। भाजपा सरकार के कार्यकाल की चार्जशीट कासनी तैयार करेंगे। यहां पत्रकारों से रू-ब-रू तंवर ने यह जिम्मा कासनी को सौंप दिया। कासनी ने भाजपा की वर्तमान सरकार का कार्यकाल करीब से देखा है, इसलिए उन्हें अंदर की जानकारी मालूम है।
विज्ञापन


तंवर ने कहा कि जिन विभागों, मंत्रालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, कासनी उन्हें भी चार्जशीट में शामिल करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर अधिकारियों का उत्पीड़न न हो, इसका रोडमैप तैयार करने का काम भी वही करेंगे। पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे प्रदीप कासनी ने पत्रकारों के समक्ष खुलकर अपनी बता रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट तो वह 15 दिन में तैयार कर देंगे। उन्होंने गुरुग्राम के मंडलायुक्त पद से ट्रांसफर किए जाने पर सरकार से कहा था कि उन्हें डिसमिस ही कर दो।
विज्ञापन


चूंकि, बावल में 16 गांवों के भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार दो हिस्सों में बंटी थी। एक केंद्रीय मंत्री व एक हरियाणा सरकार के मंत्री किसानों को फैक्टर-दो के तहत मुआवजा देने के हित में थे, उन्होंने कई बार फोन भी किए। यहां तक कहा कि उनकी राजनीति खराब न हो। जबकि सरकार फैक्टर-वन के तहत मुआवजा निर्धारित करने का दबाव बना रही थी। उन्होंने फैक्टर-2 के तहत प्रति एकड़ दो करोड़ रुपये मुआवजा निर्धारित कर दिया। इससे सरकार नाराज हो गई। उनका न केवल तबादला किया गया, बल्कि भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना भी रद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासनी ने बताया कि शुरू में उन्होंने 15-20 दिन तक सरकार को चलाया। उसके बाद सरकार रिमोट कंट्रोल से चलने लगी। छात्र नेता प्रदीप नरवाल ने कहा कि देश में दो भारत की लड़ाई चल रही है। एक नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं तो दूसरी राहुल गांधी। लड़ाई कांग्रेस-भाजपा की नहीं, बल्कि देश को बचाने की है।

हुड्डा के रथ से दूरी, करेंगे साइकिल की सवारी
 कांग्रेस में औपचारिक ताजपोश के बाद प्रदीप कासनी ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा के साथ न तो पहले न ही अब उनका कोई मतभेद है। हालांकि, रथ की सवारी करने का उनका मन नहीं है। वह साइकिल यात्रा करेंगे। उनकी क्षमता साइकिल की है। साइकिल आम आदमी की सवारी होने केसाथ गरीब-किसान से भी जुड़ी हुई है। कांग्रेस में वह बिना शर्त आए हैं। राजनीति का शिकार होने पर राहुल में परिवर्तन की क्षमता देखी और राजनीति को ज्वाइन किया। ताउम्र कांग्रेस में रहूंगा और चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मांगूंगा। अगर तंवर कहेंगे तो चुनाव लड़ने से पीछे भी नहीं हटूंगा।


राहुल में दिखाई दिए नेहरू
कासनी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी में उन्हें जवाहर लाल नेहरू का अक्स दिखाई दिया। वह एक दिन डिस्कवरी ऑफ इंडिया जैसी किताब जरूर लिखेंगे। राहुल ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए वह वही बात करें जो उन्हें सही लगती है। राहुल की छवि भाजपा ने गलत बनाई हुई है। वह देश व प्रदेश को तानाशाही हालात और जुमलों की राजनीति से छुटकारा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। कासनी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बेईमानी के साथ बात करते हैं, इसलिए उनका टकराव अफसरशाही से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed