{"_id":"586917274f1c1b445ceedc25","slug":"practice-going-on-to-organise-fourth-front-in-punjab-sucha-singh-and-dharambir-gandhi-talking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू हुई चौथा फ्रंट बनाने की कवायद, टारगेट पर केजरीवाल की 'आप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू हुई चौथा फ्रंट बनाने की कवायद, टारगेट पर केजरीवाल की 'आप'
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में एक बार फिर से चौथा फ्रंट बनाने की कवायद शुरू हो गई है, जिसका मुख्य टारगेट अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी रहेगी। क्योंकि इसमें आम आदमी पार्टी से निकले सभी दिग्गज एक प्लेटफार्म पर आ सकते हैं। जो आप के लिए मुश्किल बन सकता है। आपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर और सांसद डॉ. धरमवीर गांधी के बीच नए सिरे से बातचीत शुरू हुई है।
दोनों पक्षों के बीच सीटों के बंटवारे से लेकर अन्य मुद्दों पर बातचीत चल रही है। हालांकि आपणा पंजाब पार्टी अब तक अपने 48 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं, डॉ. गांधी का फ्रंट भी 15 उम्मीदवारों का एलान कर चुका है। फ्रंटने पिछले दिनों में लुधियाना और चंडीगढ़ में बैठक कर कुछ और उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग भी की है। फ्रंट एक-दो दिनों में अपने एक दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में था।
इसी बीच डॉ. गांधी और छोटेपुर के बीच चौथा फ्रंट बनाने को लेकर नए सिरे से बातचीत शुरू हो गई। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच सीटों के बंटवारे और अन्य मुद्दों पर सहमति भी बन रही है। इसी बीच आपणा पंजाब पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच भी बातचीत शुरू हो गई है।

बराड़ के भी फ्रंट का हिस्सा बनने की संभावना
जगमीत बराड़
टीएमसी के सूबा प्रधान जगमीत बराड़ का झुकाव पहले आप की तरफ था, लेकिन फिर आप नेताओं के साथ उनके संबंध बिगड़ गए। ऐसे में बराड़ के भी इस चौथे फ्रंट का हिस्सा बनने की संभावनाएं हैं। गौरतलब है कि आप छोड़ने के बाद छोटेपुर, डॉ. गांधी और डेमोक्रेटिक स्वराज पार्टी के प्रो. मनजीत सिंह के बीच एक सांझा फ्रंट बनाने को लेकर बातचीत शुरू हुई थी, लेकिन इसी बीच छोटेपुर ने फ्रंट के नेताओं को विश्वास में लिए बगैर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित कर दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत टूट गई थी। कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल को अल्टीमेटम देकर आप छोड़ने वाले वॉलंटियरों ने दोनों से फिर बात शुरू की थी। हालांकि वे वॉलंटियर डॉ. गांधी के साथ चले गए थे।
आपणा पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर के साथ नए सिरे से बातचीत शुरू हुई है। उम्मीद है कि समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेकर चौथा फ्रंट बन सकेगा।
- डॉ. धरमवीर गांधी, सांसद
डॉ. धरमवीर गांधी के साथ फिर चौथे फ्रंट को लेकर बातचीत शुरू हुई है। सीटों के बंटवारे और अन्य मुद्दों पर सहमति बनने की उम्मीद है। तृणमूल कांग्रेस के साथ भी बातचीत निर्णायक दौर में है।
- हरदीप सिंह किंगरा, महासचिव, आपणा पंजाब पार्टी