{"_id":"68daa992535e0f180301432b","slug":"powercom-employee-shot-dead-chandigarh-news-c-16-1-pkl1027-831723-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पावरकाॅम कर्मी की गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पावरकाॅम कर्मी की गोलियां मारकर हत्या
Mon, 29 Sep 2025 09:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Mon, 29 Sep 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मार्ग स्थित हाइवे के पास हुई वारदात से लोग आतंकित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री खडूर साहिब।
कस्बा नौशहरा पन्नूआं के बस अड्डे पर बाइक पर आए तीन नकाबपोशों ने पावरकाॅम कर्मी निशान सिंह हैपी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सरहाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निशान सिंह पावरकॉम में बतौर सब स्टेशन ऑपरेटर तैनात थे। निशान सिंह शाम को नौकरी से छुट्टी कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बस अड्डे के पास नकाबपोश दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और पिस्तौल से छह गोलियां मारीं। लहूलुहान होकर निशान सिंह गिर गए। उन्हें तरनतारन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विदेश में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके के साथी सत्ता नौशहरा ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में कहा कि गोपी नंबरदार व हैपी ने मिलकर हमारे भाई सुखविंदर का नुकसान करवाया था। हमारा नाम बदनाम करने वालों का यही हश्र होगा। उधर, एसएसपी डाॅ. रवजोत ग्रेवाल का कहना है कि पोस्ट की जांच की जा रही है। थाना सरहाली में हत्या बाबत केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।