फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Anti-drug walkthon School children in Chandigarh took pledge against drugs Administrator gulab chand kataria

नशे के खिलाफ वॉकाथॉन: सुखना लेक पर स्कूली बच्चों ने ली शपथ, प्रशासक ने खेल हस्तियों को किया सम्मानित

Sat, 05 Sep 2026 08:46 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 08:46 AM IST
सार

नशा मुक्त भारत की दिलाई शपथ कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा से हुई। इसमें प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और चंडीगढ़ को सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Anti-drug walkthon School children in Chandigarh took pledge against drugs Administrator gulab chand kataria
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को सुखना लेक पर नशे के खिलाफ वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन के साथ-साथ परिवारों, समुदायों और आम नागरिकों से सामूहिक और निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है। 



इस अवसर पर गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, समाज कल्याण सचिव हरप्रीत सिंह सूदन, मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन सौरभ कुमार और समाज कल्याण निदेशक नवीन रत्तू समेत प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित वॉकाथॉन का उद्देश्य लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। प्रशासक ने कहा कि चंडीगढ़ को स्वस्थ और नशामुक्त शहर बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा मुक्त भारत की दिलाई शपथ कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा से हुई। इसमें प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और चंडीगढ़ को सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। वॉकाथॉन में स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, खेल विभाग समेत विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देते हुए लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।


खेल हस्तियों को किया सम्मानित कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ की खेल प्रतिभाओं को उनकी उपलब्धियों और युवाओं के लिए सकारात्मक रोल मॉडल बनने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी एंगल यादव, अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज संयम, अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज प्रांशी अरोड़ा, अंतरराष्ट्रीय तलवारबाज यशकीरत कौर हेयर और मुक्केबाज गुरसीरत कौर शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed