फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power workers protested in chandigarh

प्रदर्शन : मांगों के लिए चंडीगढ़ में बिजली कर्मियों ने सचिवालय की तरफ किया कूच, पुलिस के रोकने पर की नारेबाजी

Mon, 15 Mar 2021 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Power workers protested in chandigarh
चंडीगढ़ में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर यूटी सचिवालय की तरफ कूच किया। इस दौरान पुलिस ने कर्मचारियों को रोक दिया। रोके जाने पर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन के अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। यह रोष मार्च कोआर्डिनेशन कमेटी के आह्वान पर किया गया था। 

विज्ञापन


सेक्टर 16 के मेंटेनेंस बूथ से कर्मचारियों ने सोमवार को यूटी सचिवालय के लिए कूच किया। कोआर्डिनेशन कमेटी के संयोजक राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासन को जल्द से जल्द बिजली मुलाजिमों की समस्याएं हल करनी चाहिए। प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रहा है, जिस कारण कर्मचारियों में काफी रोष है। बार-बार धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगें मानने को तैयार नहीं है। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विभाग में कई पद खाली पड़े है। उन पदों पर भरती नहीं होने के कारण पद खत्म हो रहे हैं। ठेके के कर्मचारियों का ठेकदारों के द्वारा लगातार शोषण हो रहा है। प्रशासन इसकी जांच करे और नियमों का पालन न करनेवाले ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई हो। ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले। पीएफ जमा कराने के साथ साथ श्रम कानून भी लागू किया जाए। इन कर्मचारियों के लिए प्रशासन सुरक्षित नीति बनाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed