{"_id":"6289aac1f2601641bcd9fbef163179bc","slug":"power-cut-in-mohali-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"झेलो! चुनावी नतीजे आते ही बिजली जाना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झेलो! चुनावी नतीजे आते ही बिजली जाना शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 18 May 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद एक बार फिर सरकार ने लोगों को पावर कट का झटका दे दिया है।
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार रात से ही इमरजेंसी कट के नाम पर बिजली गुल होना शुरू हो गई थी। शनिवार को कई इलाकों में घोषित कट के नाम पर लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे जहां दोपहर की पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। वहीं, लोगों का वीकेंड भी खराब हो गया। राजनीतिक पार्टियों के लोगों का कहना है कि सरकार राज्य में सरप्लस बिजली होने का दावा कर रही थी। ऐसे में सरकार लोगों से विश्वास घात कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात आठ बजे से ही इमरजेंसी कट लगना शुरू हो गए थे। पहले कट आधे-आधे घंटे के थे। इसके बाद कटों की अवधि बढ़ती चली गई। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा है। शनिवार सुबह से घोषित कट लगना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई इलाकों में दोपहर के पानी की सप्लाई तक जवाब दे गई। जिसने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इमरजेंसी पावर कट लगाने के आदेश पटियाला से आ रहे थे। लगातार फ्रीक्वेंसी डाउन होने के चलते कट लगाने की नौबत आई थी। ऐेसे में अगर कट नहीं लगाए जाते, तो पूरी तरह ब्लैक आउट हो सकता था।
विज्ञापन
फेज-4 निवासी अमरीक सिंह ने बताया कि शुक्रवार पूरी रात पावर कट लगते रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव तक सबकुछ ठीक चल रहा था। सीनियर कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि सरकार बिजली सरप्लस होने का दावा करती है। लेकिन ऐसा कर लोगों से धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की करनी एवं कथनी पर सवाल उठना शुरू हो गया है।