{"_id":"593705494f1c1b801c9c8be4","slug":"power-consumption-breaks-up-to-6-years-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली की खपत ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, कई सेक्टरों में बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की खपत ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, कई सेक्टरों में बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी बढ़ते ही शहर में बिजली की खपत बढ़ गई है। ओवरलोडिंग की वजह से शहरवासियों को मंगलवार भी बिजली कट से जूझना पड़ा। बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को शहर में बिजली की खपत ने पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सोमवार को शहर में कुल 410 मेगावॉट बिजली की खपत दर्ज की गई।
वहीं, ओवरलोडिंग के कारण मंगलवार को कई सेक्टरों में औसतन पांच से छह घंटे बिजली कट रहा। सेक्टर-8, 19, 34, 27, धनास, मनीमाजरा और बुड़ैल में मंगलवार करीब 5 घंटे तक बिजली कट रहा। विभाग के अनुसार सोमवार को शहर में बिजली का ओवरलोड 410 मेगावॉट दर्ज किया गया। ओवरलोड की वजह से मंगलवार को कई जगह ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल रही।
कहां, कितनी देर बिजली गुल
सेक्टर- 8 में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक
सेक्टर-34 में सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक
सेक्टर-19 में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक
सेक्टर-27 में देर रात 12.00 बजे से सुबह 4.00 बजे तक
दिन में सुबह 11.30 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक
मनीमाजरा में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक

छह साल में अब तक का सबसे ज्यादा ओवरलोड
electricity demo pic
सेक्टर-8 में रोजाना दो से तीन घंटे कट लग रहा है। मंगलवार दोपहर को भी कट रहा। इसकी शिकायत जब बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर की गई तो विभाग के कर्मचारी फोन अटेंड करने में आनाकानी करते रहे। करीब चार से पांच बार फोन करने के बावजूद विभाग के कर्मचारी शिकायत सुनने नहीं पहुंचे।
-रामकृष्ण, गुप्ता इलेक्ट्रिकल्स, सेक्टर-8
मंगलवार को बिजली कट के कारण एरिया में लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा।
- पीसी मित्तल, उपप्रधान, हाउस ऑनर वेलफेयर एसोसिएशन
ओवरलोड के चलते पावर कम आने से घर में बिजली की दिनभर समस्या रही। इसकी शिकायत विभाग के कर्मचारियों को दी लेकिन विभाग के कर्मचारी टालमटोल करते रहे।
- लालचंद शर्मा, रेजिडेंट, सेक्टर-19
देर रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली नहीं थी। मंगलवार सुबह भी ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं।
- सोमनाथ सैनी, रेजिडेंट, सेक्टर-27
छह साल में अब तक का सबसे ज्यादा ओवरलोड
वर्ष सर्वाधिक खपत दिनांक
2011-12 315 मेगावॉट 22-7-2011
2012-13 363 मेगावॉट 3-7-2012
2013-14 353 मगावॉट 6-6-2013
2014-15 395 मेगावॉट 11-7-2014
2015-16 373 मेगावॉट 19-6-2015
2016-17 360 मेगावॉट 20-5-2016
जून 2017 410 मेगावॉट 5-6-2017