फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   potato stuffed amritsari kulcha

अमृतसरी आलू कुलचा

Mon, 11 Nov 2013 04:12 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 11 Nov 2013 04:12 PM IST
विज्ञापन
potato stuffed amritsari kulcha
पूनम जोशी, चंडीगढ़
विज्ञापन


अमृतसरी आलू भरवां कुलचा ऐसी चीज है, जिसे देखते ही मुंह में पानी आ जाए। अमृतसरी आलू भरवां कुलचे बनाने के लिए सबसे पहले आटा तैयार करना होगा।

आलू भरे अमृतसरी कुलचे बनाने के लिए भी आटा सामान्य कुलचे बनाने के लिये तैयार किए गए आटे के तरीके से ही लगाया जाता है।


अमृतसरी आलू कुलचे के लिए आवश्यक सामग्री
मैदा - 400 ग्राम (3 कप)
दही - 3 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच
चीनी - 1 छोटी चम्मच
तेल - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार
जीरा या अजवायन - 1 छोटी चम्मच

आलू की पिट्ठी के लिए
आलू - 300 ग्राम (4 आलू उबले)
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - 1 -2 (बारीक काट लें)
अदरक - 1 इंच लंबा टुकड़ा (कद्दूकस कर लें)
अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - 1-2
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
धनियां पत्ता - 1 टेबल स्पून बारीक कतरा हुआ

कुलचे के लिए आटा तैयार करने की विधि
मैदा को किसी बर्तन में छान लें। इसमें दही, बेकिंग सोडा, नमक, चीनी, तेल डालिए, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मैदा में मिलाएं। गुनगुने पानी की सहायता से नरम चपाती के जैसा आटा गुथ लें।

आटा गुथते समय पानी थोड़ा-थोड़ा मिलाते रहें। आटे को इस तरह गुथें कि यह एकदम चिकना हो जाए। अब गुथे आटे को हाथ से चारों ओर तेल लगाएं और किसी गहरे प्याले में रख लें।
विज्ञापन


प्याले को मोटी टावल से ढंककर गरम स्थान पर रख दें। गूथा गया आटा तीन से चार घंटे में फूल कर लगभग दोगुना हो जाता है। अब इस आटे को फिर से लगभग एक मिनट तक गुथें। कुलचे बनाने के लिए आटा तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह तैयार करें आलू की पिट्ठी
आलू को छील कर मसल लें। नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और बारीक धनियां पत्ता डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब कुलचे में भरने के लिए आलू की पिट्ठी भी तैयार है।

कुलचे बनाएं
गूथे गए आटे से 8-10 लोइयां बना लें। इसी तरह आलू की पिट्ठी तैयार करें। अब आटे की एक लोई लें। उसमें सूखा मैदा लगाकर रोटी की तरह बेल लें।

ध्यान रहे यह न तो पतला हो न ही मोटा। इस पर एक आलू की पिट्ठी का गोला रखें। आलू के गोले को हाथ से दबा कर चपटा कीजिए और बेले गए कुलचे को चारों ओर से उठाकर आलू को बंद कर दें।

इसके बाद आलू को बंद करके बनी लोई को सूखे मैदा में लपेट लें। दोनों हाथों की हथेलियों से दबाकर एक जैसी गोलाई में तैयार कर लें। अब इसे बेलें (जैसे आलू का परौंठा बेला जाता है।)

अब बेले गए कुलचे के ऊपर, थोड़ी सी जीरा या अजवायन चिपका दें।

आलू भरे कुलचे को ओवन, तंदूर या नन स्टिक तवे जिस पर बनाना चाहते हैं बना सकते हैं। नन स्टिक तवे पर कुलचे बनाने के लिए तवा गैस पर रख कर गरम करें, तवे पर हल्का तेल लगा लें।

अब तैयार कुलचा गर्म नन स्टिक तवे पर डाल दें। थोड़ी गहरी होने के बाद कुलचा पलट दें। निचली सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, ऊपरी सतह पर थोड़ा घी या तेल लगाकर फिर से पलट दें। दूसरी सतह पर भी घी या तेल लगा दें।


कुलचे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लें। सारे कुलचे इसी तरह बनाने के बाद गरमा गरमा, दही, चटनी या छोले के साथ परोसें। फिर देखिए खाने वाले आपकी तारीफ के कसीदे पढ़ने लगेंगे।

ओवन में इस तरह बनाएं कुलचे
ओवन को 300 सेंटीग्रेट तापमान पर पहले से गरम कर लें। इसके बाद बेल कर तैयार कुलचे को तेल लगे हुए चिकने ट्रे में डाल दें। कुलचे की ट्रे ओवन में रख दें।

दो मिनट में कुलचा फूल जाता है, कुलचा पलट कर हल्का ब्राउन चित्ती आने तक सेक लें। सारे कुलचे इसी तरह बनाकर तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed