फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   post office service will available door-to-door

अब आपके घर तक पहुंचेगा पोस्ट ऑफिस

Sun, 23 Aug 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Aug 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
post office service will available door-to-door

ग्रामीणों को अब डाक घर जाकर अपने अकाउंट में पैसे डालने की झंझट से छुटकारा मिलेगा। डाक घर में खुले खातों के लिए अब पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक आपके घर से ही पैसे लेकर आईसीटी (इंफार्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) के माध्यम से अकाउंट में डाल देंगे और तुरंत परची भी दे देंगे।
विज्ञापन


यह एक हैंड हेल्ड डिवाइस नोट बुक जैसी होगी। डिवाइस को सोलर इनर्जी से बैटरी टर्मिनल देंगे। डाक विभाग के चंडीगढ़ मंडल में 92 पोस्ट ऑफिस हैं।

इनमें से 30 पोस्ट ऑफिस के लिए काम शुरू किया जाएगा। इस वर्ष के अंत तक यह सेवा शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ मंडल में करीब आठ लाख अकाउंट होल्डर हैं।

डाकघरों में बिजनेस मेल बढ़े

post office service will available door-to-door

डाकघरों में बिजनेस मेल बढ़े हैं जबकि पर्सोनल मेल की संख्या में कमी आई है। चंडीगढ़ में प्रति महीना करीब 12 लाख बिजनेस मेल हैं जबकि दो लाख पर्सोनल मेल हैं। प्रतिमाह स्पीड पोस्ट की संख्या तीन लाख 37 हजार है। शहरी क्षेत्र से लेटर बॉक्स से डाक कम निकलते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लेटर बॉक्स से अधिक डाक निकलते हैं।

रोजाना 5000 राखी का लिफाफा
रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए पोस्ट आफिस के माध्यम से राखी भेजी जा रही है। साढ़े सात रुपये का वाटरप्रूफ लिफाफा की खूब बिक्री हो रही है। हर रोज करीब पांच हजार लिफाफा की बिक्री हो रही है।

रूरल आईसीटी के माध्यम से ग्रामीण अचंलों में खाताधारकों को लाभ मिलेगा। वर्ष के अंत तक काम शुरू हो जाएगा।
-हरि मोहन, प्रवर अधीक्षक डाकघर चंडीगढ़ मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed