{"_id":"ca6528268034468603669aa05f1c815c","slug":"post-office-launch-atm-for-account-holder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में अब खाताधारकों को मिली नई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में अब खाताधारकों को मिली नई सुविधा
अतुल वर्मा/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 21 Jan 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाकघर में आपका खाता है तो कैश निकालने के लिए पासबुक की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप डाकघर में लगे एटीएम से रुपये निकाल सकते हैं। शहर के लोगों को यह नई सौगात मिली है।
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-15 स्थित डाकघर में अब खाताधारकों को लंबी कतार में खड़े रहकर समय नहीं गंवाना पड़ेगा। डाकघर के पोस्ट मास्टर आनंद सिन्हा ने बताया कि यहां के डाकघर में करीब 25 हजार खाताधारक हैं। ऐसी स्थिति में स्टाफ की कमी की वजह से कई बार लोग लाइन में घंटों लगे रहते हैं।
विज्ञापन
एटीएम की सुविधा के बाद अब खाताधारकों को लंबी कतारों से छुटकारा मिल जाएगा और स्टाफ को भी काम के बोझ से राहत मिलेगी।
खाताधारकों को दिए जा रहे एटीएम
पोस्ट मास्टर ने बताया कि खातधारकों को एटीएम देने की प्रक्रिया चल रही है। काफी खाताधारकों को एटीएम दिए भी जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि डाकघर से एक फार्म भरकर खाताधारक एटीएम ले सकते हैं।
विज्ञापन
इन डाकघरों में भी मिल रही एटीएम सुविधा
अंबाला पोस्ट ऑफिस के सुप्रिंटेंडेंट जेके गुलाटी ने बताया कि इससे पहले हरियाणा अंबाला सिटी, अंबाला कैंट, गुड़गांव, फरीदाबाद और रोहतक डाकघर में एटीएम की सुविधा है। हरियाणा में अब पंचकूला छठी जगह हैं।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की भी सुविधा
पोस्ट मास्टर आनंद सिन्हा ने बताया कि हाल ही में यहां के डाकघर में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की शुरुआत हुई है। उन्होंने बताया कि इसका फायदा यह है कि किसी भी खाताधारकको अपने बेसिक ऑनलाइन डाकघर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और यहीं से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जा सकेगी। इतना ही नहीं यहां पर खाताधारकों को बैंकों की तर्ज पर पासबुक एंट्री की सुविधा भी दी जा रही है।