फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   post Abusers of Punjab beaten in Ganganagar

पंजाब के पोस्तियों की श्रीगंगानगर में जमकर पिटाई

Wed, 23 Apr 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर Updated Wed, 23 Apr 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
post Abusers of Punjab beaten in Ganganagar

फिरोजपुर के अबोहर से सटे पड़ोसी राज्य राजस्थान के शहर श्रीगंगानगर में पोस्त लेने गए पंजाब के लोगों को वहां की पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


पंजाब से पोस्त लेन के लिए बिना परमिटधारी वहां पहुंचे थे। वहां पर कुछ बिना परमिटधारियों को पोस्त मिलने और पंजाबियों को पोस्त देने से इनकार करने पर हालात बेकाबू हो गए।
विज्ञापन


केंद्रीय बस अड्डे के सामने ठेके पर मंगलवार को हजारों लोग पहुंचे थे। पोस्त न मिलने पर ये लोग उग्र हो गए और दोपहर में तीन बजे के करीब ठेके पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किए गए पथराव की चपेट में आकर छह से आठ पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों के साथ ही राहगीर भी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर लाठीचार्ज कर दिया।

इस पर गुस्साए पोस्तियों ने ठेके के आसपास दुकानों पर पत्थर बरसाए और आबकारी विभाग की एक सरकारी जीप तहस-नहस कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा और पोस्तियों को ढूंढ-ढूंढकर पीटा।

श्रीगंगानगर में सुबह केंद्रीय बस अड्डे और सूरतगढ़ बाईपास पर दूसरे ठेके पर सुबह 11 बजे बिक्री शुरू करवाई गई थी। इनसे बिना परमिटधारी पोस्तियों को दूर रखा गया।

यहां पर सिर्फ परमिटधारी व्यसनियों की ही लाइन लगवाई गई थी। इस दौरान दोनों जगहों पर बिना परमिटधारी पोस्ती, जिनमें ज्यादातर पंजाब के थे, बार-बार ठेकों के पास एकत्रित हो जाते। पुलिस उन्हें बार-बार हटा देती।

हालात दोपहर दो बजे मिनी मायापुरी मार्केट वाले ठेके पर हालात उस वक्त बेकाबू हुए, जब बिना परमिटधारी पोस्तियों ने देखा कि ठेके पर तैनात पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी अपने चहेतों को बिना परमिट के ही पोस्त दिलवा रहे हैं।

इससे गुस्साए पोस्तियों ने करीब तीन बजे एकाएक तीन तरफ से पथराव शुरू कर दिया और ठेके की ओर बढ़ने लगे। अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। भीड़ ने ठेके के पास खड़ी आबकारी निरीक्षक गिरधारीसिंह की गाड़ी को तोड़ डाला। सूचना मिलते ही अवर एसपी मनोज चौधरी, डीएसपी (शहर) राजेंद्र ढिढारिया, कोतवाल विष्णु खत्री आदि मौके पर पहुंच गए।



सरकारी मूल्य 500 रुपये बिका 1500 में
सुबह एक ट्रक पोस्त यहां पहुंचा, जिसका वितरण आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में करवाया। मिनी मायापुरी मार्केट के ठेके पर सरकारी मूल्य के अनुसार 500 रुपये किलो पोस्त बेचा गया। मगर सूरतगढ़ बाईपास ठेके पर आज भी 1500 रुपये किलो पोस्त दिया गया।

आज से ही शुरू किए थे प्रयास
जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आज से ही पोस्त के वितरण की व्यवस्था को सुचारु बनाने के प्रयास शुरू किए थे। यह प्रयास दोपहर में मौके पर मौजूद पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदारों से मिलीभगत के चलते फेल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed