फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Possibility of 'play' in the name of checking certificates in PU .. Nine employees transferred

पीयू में प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर ‘खेल’ होने की संभावना.. नौ कर्मचारियों के तबादले

Mon, 21 Dec 2020 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Possibility of 'play' in the name of checking certificates in PU .. Nine employees transferred
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर खेल होने की संभावना के चलते नौ कर्मचारियों के तबादले कर दिए गए हैं। यह आदेश स्टैंडिंग बताए जा रहे हैं यानी तुरंत रिलीव कर दिया गया। इस प्रकरण की परीक्षा नियंत्रक विभाग व बड़े अफसर जांच भी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसमें बड़ा खेल हो रहा था। हालांकि अफसरों ने कुछ ठोस बात नहीं कही है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अधीन सर्टिफिकेट ब्रांच है। सूत्रों का कहना है कि पीयू के कैलेंडर में प्रावधान है कि यदि कोई भी व्यक्ति विदेश से अपने प्रमाण पत्रों की जांच करवाता है या विदेशी शिक्षण संस्थान इसकी जांच पीयू से मांगते हैं तो उसके लिए लगभग 200 डॉलर शुल्क देना पड़ता है। यह तभी मांगा जाता है जब विदेश में नौकरी किसी को करनी होती है या कोई अन्य कार्य हो। भारतीय विद्यार्थी यदि अपने प्रमाण पत्रों को प्रमाणित करवाते हैं तो उसके लिए लगभग 500 रुपये शुल्क तय है। सूत्रों का कहना है कि विदेशी प्रमाण पत्रों की जांच में बड़ा खेल चल रहा था। पीयू के उच्चाधिकारियों को इसकी शिकायत मिली तो उन्होंने यह खेल पकड़ा है। हालांकि इसका खुलासा करने से अधिकारी बच रहे हैं, लेकिन सर्टिफिकेट ब्रांच के पांच कर्मचारियों का तबादला तुरंत कर दिया गया।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि विदेश से प्रमाण पत्रों की जांच करवाने के लिए पैसे पूरे लिए जाते थे, लेकिन सरकारी खाते तक नहीं पहुंच पाते थे। हालांकि यह जांच का विषय है। जानकारों का कहना है कि यह खेल बहुत पहले से चल रहा है। इसकी तह तक अफसर जाएंगे तो कई गर्दनें फंसेंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण का कहना है कि कर्मचारियों के तबादले रूटीन की तरह हैं। घोटाला या गड़बड़ी पकड़ने से उन्होंने इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed