फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poor Performing Ministers of Haryana Government are on Radar of BJP High Command 

हरियाणा: भाजपा आलाकमान के रडार पर खराब प्रदर्शन वाले मंत्री, पार्टी प्रभारी बोले-मंत्रिमंडल में बदलाव पर विचार

Fri, 22 Oct 2021 12:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Oct 2021 12:32 AM IST
सार

भाजपा 35 से 40 साल के कर्मठ, निष्ठावान सौ-डेढ़ सौ कार्यकर्ता-पदाधिकारी चिन्हित करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के अनुसार, दस साल बाद यही लोग प्रदेश भाजपा को चलाएंगे।

विज्ञापन
Poor Performing Ministers of Haryana Government are on Radar of BJP High Command 
प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार के खराब प्रदर्शन वाले मंत्री भाजपा आलाकमान के रडार पर हैं। अब तक के कार्यकाल में किए गए कामकाज का आंकलन कर मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर विचार चल रहा है। अंतिम निर्णय होना बाकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े व मुख्यमंत्री मनोहर लाल  से मंत्रियों की परफार्मेंस को लेकर विचार-विमर्श किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू: पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में अनेक मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सभी मंत्रियों के प्रदर्शन को अनेक पैमानों पर आंका है। पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोपों को भी गंभीरता से लिया गया है। कार्यकर्ताओं को अब यह अहसास कराया जाएगा कि वे सत्तारूढ़ दल से हैं। विधायकों के कामकाज पर भी पैनी नजर है। आगामी चुनाव में टिकट का आधार केवल और केवल परफार्मेंस होगी। जीतने की संभावना जिसकी होगी, उसे ही टिकट में प्राथमिकता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तावड़े ने कहा कि जनता ने मंत्रियों, विधायकों को चुनकर भेजा है। उन्हें जनता की आकांक्षाओं के अनुसार काम करना होगा। समय-समय पर होने वाले बैठकों में सरकार के कामकाज पर चर्चा होती रहती है। सीएम और डिप्टी सीएम के बीच समन्वय अच्छा है। अभी तक कोई मनमुटाव देखने को नहीं मिला। डिप्टी सीएम के पास अहम विभाग हैं। अभी उनके कोटे से एक मंत्री बनना है। उसे लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों को थिंक टैंक की सहायता प्रदान करेंगे। सबका आउटपुट निकाला जा रहा है। बेहद जरूरी व महत्वपूर्ण कार्यों में अंतर समझकर मंत्रियों को काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उनके विभागों के कामकाज को लेकर निरंतर बैठकें की जा रही हैं। ग्रामीण विकास, किसान हितैषी कार्य व भूजल स्तर बढ़ाने के काम करने को कहा है।

वोट प्रतिशत 36 से 55 पहुंचाना लक्ष्य
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 2024 के चुनाव में भाजपा का लक्ष्य वोट प्रतिशत को 36 से 55 तक पहुंचाना है। 2019 के चुनाव में पार्टी को 36.49 फीसदी वोट मिले थे। 40 प्रतिशत से कम, 40 से 60 के बीच और 60 फीसदी से अधिक वोट वाले बूथों को चिन्हित किया है। इनमें वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर रणनीतिक तौर पर काम करेंगे। कार्यकर्ताओं की अनदेखी सरकार स्तर पर नहीं होगी। उनके काम भी होंगे व पूरा मान-सम्मान भी मिलेगा।


अंतिम चरण में सौ-डेढ़ सौ कार्यकर्ता चिन्हित करने की प्रक्रिया
तावड़े ने कहा कि  35 से 40 साल के कर्मठ, निष्ठावान सौ-डेढ़ सौ कार्यकर्ता-पदाधिकारी चिन्हित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। ये दस साल बाद प्रदेश भाजपा को चलाएंगे। पार्टी की विचारधारा के साथ जनता को जोड़ने का काम चल रहा है। युवाओं को देश का वर्तमान इतिहास बता रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद काम करने को लेकर सभी की सोच बदली है।  

जीटी रोड बेल्ट के मंत्रियों की पहुंची शिकायत 
उन्होंने बताया कि पार्टी आलाकमान के पास जीटी रोड बेल्ट के मंत्रियों की शिकायतें लगातार पहुंच रही हैं। एक मंत्री की कार्यप्रणाली से प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व खासा नाराज है। इसके साथ ही एक अन्य मंत्री भी पार्टी की कसौटी पर खरा नहीं उतर रहे। एक मंत्री के व्यवहार पर कार्यकर्ताओं ने सीधे आपत्ति जताई है। जनता के साथ मेलजोल व कामकाज ठीक न होने का भी मंत्री पर आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed