फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Poor air quality in many cities of Punjab

पंजाब में प्रदूषण: अंधाधुंध जल रही पराली, संगरूर में सर्वाधिक मामले, प्रदेश की अबोहवा हुई खराब

Fri, 04 Nov 2022 01:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 01:32 AM IST
सार

पंजाब में अब तक इस साल पराली जलाने के 24146 मामलों को दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा 2021 के मुकाबले 40 फीसदी अधिक है। 2021 में प्रदेश में पराली जलाने के 20433 मामलों को दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
Poor air quality in many cities of Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब की आबोहवा पराली जलाने से बेहद प्रदूषित हो गई है। लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है। गुरुवार को पंजाब का एक्यूआई 271 यानी खराब श्रेणी में रहा। वहीं लुधियाना व मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। लुधियाना का एक्यूआई 319, मंडी गोबिंदगढ़ का 391, अमृतसर का 226, पटियाला का 276, जालंधर का 216, खन्ना का 196 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


पंजाब सरकार के दावों के विपरीत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पराली जलाने के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। गुरुवार को पंजाब में पराली जलाने के 2666 मामले सामने आए। गुरुवार को लगातार सातवें दिन संगरूर जिले में सबसे अधिक पराली जलाने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


पंजाब में गुरुवार को पराली जलाने के 2666 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 452 मामले अकेले संगरूर जिले के हैं। एसएएस नगर में सबसे कम पराली जलाने का एक मामला सामने आया है। बठिंडा में 336, फिरोजपुर में 269, बरनाला में 254 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में अब तक इस साल पराली जलाने के 24146 मामलों को दर्ज किया गया है। यह आंकड़ा 2021 के मुकाबले 40 फीसदी अधिक है। 2021 में प्रदेश में पराली जलाने के 20433 मामलों को दर्ज किया गया था। 


3600 केसों में अब तक 83.10 लाख रुपये का जुर्माना
पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों को देख पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) भी सख्त हो गया है। बोर्ड ने 3600 केसों में अब तक 83 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से करीब 38 हजार रुपये की राशि किसानों से वसूल भी कर ली गई है। बाकी जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed