फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Poonam Kangra, her husband and son arrested in Sangrur of Punjab

एससी कमीशन की सदस्य पूनम कांगड़ा पति और पुत्र समेत गिरफ्तार, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Mon, 15 Jun 2020 06:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jun 2020 06:00 PM IST
सार

  • युवती को भगाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का दर्ज है मामला
  • अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा, दो आरोपी अब भी फरार

विज्ञापन
Poonam Kangra, her husband and son arrested in Sangrur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

युवती को भगाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद एससी कमीशन की सदस्य व कांग्रेस नेता पूनम कांगड़ा, उनके पति दर्शन कांगड़ा और एक पुत्र विकासदीप को संगरूर पुलिस ने लड्डा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने पांच जून को पूनम कांगड़ा, दर्शन कांगड़ा और उनके तीन पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि दो जून की रात को पूनम कांगड़ा का पुत्र विकासदीप एक युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। इससे आहत होकर लड़की के पिता ने जहर निगल लिया था और उनकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने एससी कमीशन की सदस्य पूनम कांगड़ा, पति दर्शन कांगड़ा, पुत्र विकासदीप, राजन, अनमोल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। बयान में महिला ने आरोप लगाया कि पूनम कांगड़ा, दर्शन कांगड़ा धमकी देते थे कि वह उनकी लड़की को अपने घर की बहू बनाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जून से फरार पूरे परिवार में से पूनम कांगड़ा, दर्शन कांगड़ा, विकासदीप को संगरूर पुलिस व सीआईए स्टाफ ने संगरूर से चार किलोमीटर दूर लड्डा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उन्हें अदालत में पेश कर 18 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि अभी दो आरोपी अनमोल और राजन फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed