फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   polling starts in chandigarh, see updats

चंडीगढ़ में बंपर मतदान, टूटा 30 साल पुराना रिकार्ड

Thu, 10 Apr 2014 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Apr 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
polling starts in chandigarh, see updats

चंडीगढ़ में बंपर मतदान। शहर के मतदाताओं ने 30 साल पुराना रिकार्ड ध्वस्त करते हुए एक नया रिकार्ड बनाया है। जानिए मतदान लाइव...

विज्ञापन

 
अपडेट: 6:12 बजे

चंडीगढ़ में शाम 5 बजे तक 67.7% वोटिंग हो चुकी है। अभी बूथ पर काफी संख्या में लोग मतदान करने के लिए लाइन में लगे हैं। तय माना जा रहा है कि इस बार पोलिंग प्रतिशत पिछले सभी रिकार्ड तोड़ देगा।
विज्ञापन

अपडेट: 6 बजे तक
चंडीगढ़ में मतदान का समय खत्म होते ही पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए गए हैं। निर्धारित समय तक बूथ के अंदर आ चुके मतदाताओं को पोलिंग कर्मियों की ओर से पर्चियां बांटी जा रही हैं। लाइन में सबसे पीछे लगे व्यक्ति को 1, उसके आगे वाले को 2 नंबर, ऐसे ही आगे नंबर वाली पर्चियां दी जा रही हैं। जिनके पास भी नंबर वाली पर्ची होगी, वो अवश्य मतदान करेगा, चाहे उसे बूथ में कितना भी समय क्यों न लग जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपडेटः 4 बजे तक
चंडीगढ़ में अब तक 54 फीसदी मतदान हो चुका है।

अपडेटः 2 बजे तक
चंडीगढ़ में अब तक 42 फीसदी मतदान हो चुका है। अभी भी पोलिंग बूथों पर भारी भीड़ लगी हुई है। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि शाम के 6 बजे तक जो भी लाइन में लगा रहेगा, चाहे रात के 10 बज जाएं उसकी वोट डलवाई जाएगी।

अपडेटः 12:30 बजे तक
चंडीगढ़ में अब तक 25 फीसदी मतदान हो चुका है।

अपडेटः 11:45 बजे तक
बीजेपी की प्रत्याशी किरण खेर के लिए उनके पति अनुपम खेर आज बूथ-बूथ घूम रहे हैं। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन उन्हें दल-बल सहित सभी बूथों की सैर करा रहे हैं। अनुपम अब तक 20 पोलिंग बूथों का दौरा कर चुके हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में भी नरेंद्र मोदी की लहर बनी हुई है।

अपडेटः 11:15 बजे तक
चंडीगढ़ में अब तक 15 फीसदी मतदान हो चुका है। डड्डूमाजरा में लोग अव्यवस्था से परेशान हैं। वहां पोलिंग बूथ पर विकलांगों के लिए कोई सुविधा नहीं है। न ही व्हीलचेयर उपलब्ध हैं।

अपडेटः 10:50 बजे तक
धनास कॉलोनी में वोट डालने आए लोगों ने हंगामा कर दिया है। लोग वोट न डाल पाने के कारण नाराज हैं। ऐसा ऑनलाइन सिस्टम के कारण हो रहा है। लोगों का कहना है कि हम सुबह से लाइन में खड़ें हैं, लेकिन अभी तक हमारा नंबर नहीं आ पाया है। ऑनलाइन वोटिंग सिस्टम के कारण एक मशीन पर एक व्यक्ति को वोट डालने में काफी समय लग रहा है।

अपडेटः 10: 25 बजे तक
बीजेपी प्रत्याशी किरण खेर सेक्टर 8 के पोलिंग बूथ पर अपने पिता 101 वर्षीय कर्नल ठाकर सिंह का वोट डलवाने के लिए पहुंची।
सेक्टर 28 के पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बंसल परिवार संग वोट डालने पहुंचे।
पूर्व सांसद हरमोहन धवन ने सेक्टर 9 स्थित कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल में पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
पूर्व पार्षद सत्यपाल जैन ने सेक्टर 15 के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
सेक्टर 16 के पोलिंग बूथ पर चंडीगढ़ के डीसी मोहम्मद शाइन ने वोट डाला।

अपडेटः 10 बजे तक
पहले तीन घंटों में चंडीगढ़ में कुल 12 प्रतिशत मतदान हो चुका है। शहरी मतदाताओं में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा वोटरों की भीड़ इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में बने बूथ पर रही। धनास स्थित पुनर्वास कॉलोनी में लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। युवा मतदाताओं में भी वाटिंग को लेकर काफी जोश देखा जा रहा है। अब तक करीब 5 प्रतिशत युवा वोट डाल चुके हैं।

अपडेट: 09: 42 बजे
पंजाब यूनिवर्सिटी में वोटिंग को लेकर छात्रों और प्रोफेसरों में जबरदस्त उत्साह है।
पीयू के कुलपति अरुण ग्रोवर अपने परिवार सहित अंकुर स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे।
उनके अलावा मतदान करने वालों में यूआईएएमएस के डायरेक्टर प्रो. संजीव कुमार शर्मा, पूटा के वाइस प्रेजीडेंट डा. अशोक कुमार सभ्रवाल, कैमिकल विभाग की प्रो. अनुपमा शर्मा और यूवीएस के प्रो. कर्मजीत सिंह भी शामिल थे।


अपडेटः 9:10 बजे तक

सीटीयू के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 में मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। सुबह 4 बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। जैसे ही मतदान केंद्र का दरवाजा खुला तो लोग मतदान के लिए उमड़ पड़ें। अब तक इस मतदान केंद्र पर 15 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

चंडीगढ़ में आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। शहर के सभी 519 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है।

चंडीगढ़ में पहली बार हाईटेक चुनाव कराया जा रहा है, जिस पर तीन करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च होंगे।

अमर उजाला की अपील है कि शहर के कुल 613939 मतदाता बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लें और 7 अप्रैल को त्रिपुरा में हुई 85 फीसदी वोटिंग का रिकार्ड तोड़ दें।

प्रशासन ने भी इसके लिए काफी तैयारी की है। चुनाव के बाद सभी ईवीएम सेक्टर-26 में सीसीईटी में 16 मई तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed